Iran US War: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को नई धमकी दी है। ट्रंप ने ईरानियों को पागल और बास्टर्ड भी कहा है। ट्रंप ने अपने सोशल मीडिया पोस्ट पर ईरान से कहा-होर्मुज खोल दो, वरना तुम्हें नर्क में पहुंचा देंगे। ट्रंप ने इस दौरान ईरान के पावर प्लांट और ब्रिज पर हमला करने का दिन भी बता दिया। उन्होंने मंगलवार को ईरान में पावर प्लांट और ब्रिज डे एक साथ मनाने की धमकी दी। ट्रंप की यह धमकी तब सामने आई है, जब ईरान ने अमेरिका पायलट के रेस्क्यू ऑपरेशन के दौरान उसके 2 सी-130 एयरक्राफ्ट और 2 ब्लैक सी-हॉक हेलीकॉप्टर को इस्फहान को पास रविवार को मार गिराया।
ट्रंप ने अपनी पोस्ट में ईरान को दी सबसे कड़ी धमकी
ट्रंप ने अपनी पोस्ट में लिखा, " मंगलवार को ईरान में पावर प्लांट डे और ब्रिज डे एक साथ मनाया जाएगा। हमला ऐसा होगा, जैसा कुछ पहले कभी नहीं देखा गया होगा!!! तुम पागल बास्टर्ड लोग होर्मुज जलडमरूमध्य खोल दो! वरना तुम नर्क में रहोगे!
बस देखते रहो!अल्लाह से अपने लिए दुआ करो।"