1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. Nepal Teachers Protest: काठमांडू में प्रदर्शन के दौरान शिक्षकों और पुलिस के बीच हुई झड़प, कई घायल

Nepal Teachers Protest: काठमांडू में प्रदर्शन के दौरान शिक्षकों और पुलिस के बीच हुई झड़प, कई घायल

नेपाल की राजधानी काठमांडू में शिक्षक अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन कर रहे हैं। रविवार को यह प्रदर्शन हिंसक हो गया। प्रदर्शन के दौरान हुई हिंसा में शिक्षकों समेत कई पुलिसकर्मी घायल हुए हैं।

नेपाल में शिक्षकों का प्रदर्शन- India TV Hindi
Image Source : FILE नेपाल में शिक्षकों का प्रदर्शन

काठमांडू: नेपाल की राजधानी काठमांडू में रविवार को शिक्षा में सुधार और वेतन वृद्धि की मांग को लेकर प्रदर्शन के दौरान दो पक्षों के बीच झड़प हो गई। झड़प में कम से कम सात शिक्षक और कुछ पुलिसकर्मी घायल हो गए। एक प्रत्यक्षदर्शी ने बताया कि पुलिस ने काठमांडू में सख्त रुख दिखाया है। 

पुलिस ने किया लाठीचार्ज

प्रत्यक्षदर्शी के मुताबिक शिक्षक नया बनेश्वर क्षेत्र के प्रतिबंधित इलाके में प्रवेश करना चाहते थे। शिक्षक सुरक्षा घेरा तोड़ने की कोशिश कर रहे थे जिसके बाद हजारों आंदोलनकारी शिक्षकों को तितर-बितर करने के लिए पुलिस ने लाठीचार्ज किया और पानी की बौछार की। प्रत्यक्षदर्शी ने बताया कि झड़पों में कुछ पुलिसकर्मी भी घायल हुए हैं। 

क्या है शिक्षकों की मांग

देश के विभिन्न हिस्सों से आए हजारों स्कूल शिक्षक स्कूली शिक्षा में सुधार तथा वेतन एवं भत्तों में वृद्धि की मांग को लेकर काठमांडू में लगभग एक महीने से प्रदर्शन कर रहे हैं। उनकी मुख्य मांग संसद द्वारा स्कूल शिक्षा विधेयक पारित करना है। पिछले सप्ताह, आंदोलनकारी शिक्षकों की चिंताओं का समाधान करने में विफल रहने के कारण शिक्षा, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्री बिद्या भट्टाराई को इस्तीफा देने के लिए मजबूर होना पड़ा था। अब रघुजी पंटा को मंत्रालय का प्रभार सौंपा गया है। (भाषा)

यह भी पढ़ें:

अंतिम संस्कार का खर्च बचाने के लिए शख्स ने की अजीब हरकत, पिता के शव के साथ 2 साल तक किया ये काम

कनाडा के वैंकूवर में तेज रफ्तार कार ने उत्सव मना रहे लोगों को कुचला, कई लोगों की मौत; दर्जनों घायल

Latest World News