A
Hindi News विदेश एशिया पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच नए दौर की वार्ता भी रही बेनतीजा, अब क्या होगा?

पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच नए दौर की वार्ता भी रही बेनतीजा, अब क्या होगा?

पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच शांति वार्ता अब तक किसी ठोस नतीजे पर नहीं पहुंची है। दोनों देशों के बीच हाल ही में सऊदी अरब में वार्ता हुई थी। यह वार्ता भी बेनतीजा खत्म हुई है।

Pakistan Defence Minister Khawaja Asif (R) Afghanistan Defence Minister Mullah Mohammad Yaqoob (L)- India TV Hindi Image Source : AP Pakistan Defence Minister Khawaja Asif (R) Afghanistan Defence Minister Mullah Mohammad Yaqoob (L)

Pakistan Afghanistan Peace Talks: पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच तनाव बना हुआ है। दोनों देशों के बीच बॉर्डर वाले इलाकों में झड़पें भी हो चुकी हैं। पाकिस्तान की ओर से कई बार अफगानिस्तान में हवाई हमले किए गए हैं जिसमें बेकसूर लोगों की जानें गई हैं। जंग जैसे हालात के बीच दोनों देशों में शांति स्थापित करने के लिए कई दौर की वार्ता भी हुई है। हालांकि, अब तक हुई वार्ता का कोई ठोस परिणाम नहीं निकला है। 

फिर फेल हुई पाक-अफगान वार्ता

हाल ही में पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच ठोस समाधान के लिए सऊदी अरब की मेजबानी में वार्ता हुई थी। सऊदी अरब की मेजबानी में हुई वार्ता में भी दोनों देशों के बीच तनाव बरकरार रहा और नए दौर की यह बातचीत भी फेल रही। वार्ता के दौरान किसी भी पक्ष ने लचीलापन नहीं दिखाया जिसके कारण हालात बिगड़ते हुए नजर आ रहे हैं। 

अपने रुख पर अड़े रहे पाकिस्तान और अफगानिस्तान

‘डॉन’ अखबार ने बैठक के बारे में जानकारी रखने वाले सूत्रों के हवाले से बताया कि रियाद में हुई बैठक बेनतीजा खत्म हुई है। वार्ता का मकसद  पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच सीमा पर तनाव को करना अहम मुद्दा था। सूत्रों ने पहचान उजागर नहीं करने की शर्त पर बताया कि दोनों पक्ष अपने रुख पर अड़े रहे जिसकी वजह से वार्ता बिना किसी नतीजे पर पहुंचे ही खत्म हो गई। गौर करने वाली बात यह है कि इस वार्ता को सार्वजनिक रूप से स्वीकार नहीं किया गया है।

Image Source : apPakistan Attack In Afghanistan

फिर हो सकती है वार्ता

फिलहाल, वार्ता के प्रयास जारी हैं और सूत्रों की ओर से यह भी कहा गया है कि आने वाले समय में एक और दौर की वार्ता हो सकती है जिसकी मेजबानी सऊदी अरब करेगा। पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच इसी साल अक्तूबर की शुरुआत में झड़पें शुरू हुई थीं। झड़पें तब शुरू हुई थीं जब पाकिस्तान की ओर से अफगानिस्तान में हवाई हमले किए गए थे। 

जानें अब क्या होगा?

बता दें कि, आतंकवादी हमलों के लिए पाकिस्तान तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान को जिम्मेदार ठहराता है। पाकिस्तान कहता रहा है कि इस समूह को अफगानिस्तान में पनाह मिलती है। अफगानिस्तान ने हमेशा पाकिस्तान के आरोपों को नकारा है। अब जब पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच एक बाद एक कई दौर की वार्ता फेल हो रही हैं तो इसका असर सीमा पर देखने को मिल सकता है। सीमा से सटे इलाकों में पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच झड़पों का नया दौर शुरू हो सकता है। (भाषा)

यह भी पढ़ें:

रूस-यूक्रेन जंग को लेकर अमेरिका की शांति योजना पर जेलेंस्की ने दिया बयान, कही बड़ी बात

Pakistan Protest: 'चलो अडियाला', इमरान खान समर्थकों का बड़ा काफिला रवाना, हिंसक विरोध प्रदर्शन की आशंका, प्रतिबंध लागू

Latest World News