1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. पाकिस्तान आर्मी ने भारतीय हमले को लेकर क्या किया दावा! यहां सुनिए उसका पूरा बयान, फिर से दी गीदड़भभकी

पाकिस्तान आर्मी ने भारतीय हमले को लेकर क्या किया दावा! यहां सुनिए उसका पूरा बयान, फिर से दी गीदड़भभकी

पाकिस्तान आर्मी ने दावा किया है कि भारत की ओर से उसके 3 एयरबेस पर मिसाइल से हमला किया गया है। इसके साथ ही पाक ने भारत को फिर से गीदड़भभकी भी दी है।

भारत और पाकिस्तान के बीच सैन्य तनाव चरम पर है और ये कभी भी पूर्ण युद्ध में तब्दील हो सकता है। पहलगाम हमले के बाद ऑपरेशन सिंदूर के तहत भारत ने पाकिस्तान और पीओके में स्थित आतंकी ठिकानों पर मिसाइल हमले किए थे जिसमें बड़ी संख्या में आतंकी मारे गए। इसके बाद पाकिस्तान ने भारत पर बड़े स्तर पर मिसाइल और ड्रोन से अटैक किया जिसे भारत के एयर डिफेंस सिस्टम ने तबाह कर दिया। अब पाकिस्तान ने दावा किया है कि भारत ने उसके एयरबेस पर मिसाइल से हमला किया है।

पाक सेना ने 4 बजे की प्रेस कॉन्फ्रेंस

पाकिस्तान ने शनिवार की सुबह दावा किया कि उसके तीन एयरबेसों को भारतीय मिसाइलों और ड्रोनों ने निशाना बनाया। पाकिस्तान के सैन्य प्रवक्ता लेफ्टिनेंट जनरल अहमद शरीफ चौधरी ने इस्लामाबाद में तड़के 4 बजे के करीब प्रेस कॉन्फ्रेंस बुलाकर इस हमले के बारे में जानकारी दी है। पाकिस्तानी सेना ने बताया कि मिसाइल हमले में नूर खान (चकलाला, रावलपिंडी), मुरीद (चकवाल) और रफीकी (झांग जिले में शोरकोट) एयरबेसों को निशाना बनाया गया है।

पाक सेना ने क्या दावा?

पाकिस्तानी सेना के प्रवक्ता लेफ्टिनेंट जनरल अहमद शरीफ चौधरी ने मिसाइल हमले के बावजूद सेना की लाज बचाने के लिए दावा किया कि वायुसेना की सभी संपत्तियां सुरक्षित हैं। सेना के प्रवक्ता के दावे मुताबिक, भारत ने अपने जेट विमानों से हवा से जमीन पर मार करने वाली मिसाइलें दागी हैं। पाकिस्तानी सेना ने दावा किया है कि पाकिस्तान के एयर डिफेंस सिस्टम ने कई मिसाइलों को रोक दिया है।

भारत को दी गीदड़भभकी

पाकिस्तानी सेना के प्रवक्ता ने एक बार फिर से भारत को गीदड़भभकी दी है। प्रवक्ता ने कहा- "भारत इस क्षेत्र को घातक युद्ध में धकेलने की भयानक कार्रवाई कर रहा है। पाकिस्तान इस आक्रामकता का जवाब देगा।भारत को हमारी प्रतिक्रिया का इंतजार करना चाहिए।"

ये भी पढ़ें- भारत ने तबाह किया रावलपिंडी का 'नूरखान एयरबेस': दावा, जानें क्यों है ये पाकिस्तान की लाइफलाइन

भारत के मिसाइल हमले में पाकिस्तान का 'मुरीद एयरबेस' तबाह: दावा, जानें क्यों अहम था ये ठिकाना

Latest World News