A
Hindi News विदेश एशिया पाकिस्तान के कराची में फिर डोली धरती, महसूस किए गए भूकंप के झटके; जानें कितनी रही तीव्रता

पाकिस्तान के कराची में फिर डोली धरती, महसूस किए गए भूकंप के झटके; जानें कितनी रही तीव्रता

पाकिस्तान के सबसे बड़े शहरों में शुमार कराची में एक बार फिर भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। भूकंप से किसी तरह के जान-माल के नुकसान की खबर नहीं है। भूकंप की तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 3.2 मापी गई है।

Pakistan Earthquake (Representational Image)- India TV Hindi Image Source : FILE Pakistan Earthquake (Representational Image)

Pakistan Earthquake: पाकिस्तान में एक बार फिर भूकंप आया है। भूकंप पाकिस्तान की आर्थिक राजधानी कहे जाने वाले कराची में आया है। शनिवार को यहां एक बार फिर भूकंप के झटके महसूस किए गए है। भूकंप की वजह से कम से कम पांच इलाकों में लोग घबराकर घरों से बाहर निकल आए। कराची में लगभग 15 दिन पहले भी कई बार भूकंप के झटके महसूस किए गए थे। 

क्या बोले मौसम वैज्ञानिक?

कराची मौसम विज्ञान केंद्र के प्रमुख मौसम वैज्ञानिक आमिर हैदर के अनुसार, शनिवार को आए झटकों की तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 3.2 मापी गई। भूकंप जमीन के भीतर 38 किलोमीटर की गहराई पर केंद्रित था। हैदर ने बताया कि ये झटके शहर के कम से कम पांच इलाकों में दर्ज किए गए। उन्होंने कहा कि लांधी इलाके की एक ऐतिहासिक भूकंपीय ‘फॉल्ट लाइन’ से भूकंपीय ऊर्जा निकलने के कारण ये झटके महसूस हो रहे हैं। उन्होंने कहा, ‘‘यदि यह ऊर्जा एक साथ निकलती है, तो बड़े भूकंप की आशंका होती है, लेकिन शनिवार को ऐसा कुछ नहीं हुआ।’’ 

कराची में लगातार आ रहे हैं भूकंप

आमिर हैदर ने बताया कि एक जून से अब तक कराची में कम तीव्रता के कम से कम 21 झटके महसूस किए जा चुके हैं, जिनकी तीव्रता 2.1 से 3.6 के बीच रही है। उन्होंने कहा, ‘‘जैसे-जैसे यह फॉल्ट लाइन अपनी ऊर्जा छोड़ती जाएगी, वैसे-वैसे झटकों की तीव्रता भी कम होती जाएगी।’’ हैदर ने बताया कि वर्ष 2009 में भी यही ‘फॉल्ट लाइन’ सक्रिय हुई थी, जिससे शहर में लगातार भूकंप आए थे, लेकिन बाद में वह शांत हो गई थी। (भाषा)

यह भी पढ़ें:

'मिसाइल हमले जारी रहे तो जल जाएगा तेहरान', इजरायल ने फिर दी ईरान को दी कड़ी चेतावनी

'F-35 लड़ाकू विमान को मार गिराया, महिला पायलट को पकड़ा' ईरान के इस दावे की इजरायल ने निकाली हवा

Latest World News