1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. 'मिसाइल हमले जारी रहे तो जल जाएगा तेहरान', इजरायल ने फिर दी ईरान को दी कड़ी चेतावनी

'मिसाइल हमले जारी रहे तो जल जाएगा तेहरान', इजरायल ने फिर दी ईरान को दी कड़ी चेतावनी

 Published : Jun 14, 2025 04:26 pm IST,  Updated : Jun 14, 2025 04:35 pm IST

ईरान की ओर किए गए मिसाइल हमलों के बाद इजरायल भड़क गया है। इजरायल ने ईरान को कड़ी चेतावनी दे डाली है। इजरायल के रक्षा मंत्री ने कहा है कि अगर ईरान ने मिसाइल हमले किए तो तेहरान जल जाएगा।

Israel Iran War- India TV Hindi
Israel Iran War Image Source : AP

Israel Warns Iran: ईरान और इजरायल के बीच जंग शुरू हो गई है। दोनों ही देशों ने एक-दूसरे पर हमले किए हैं। इस बीच इजरायल ने एक बार ईरान को कड़ी चेतावनी दी है। इजरायल के रक्षा मंत्री ने कहा है कि अगर ईरान ने मिसाइलें दागना जारी रखा तो तेहरान जल जाएगा। सेना प्रमुख के साथ एक आकलन बैठक के बाद रक्षा मंत्री इजराइल काट्ज ने कहा, ‘‘हमारे नागरिकों को नुकसान पहुंचाने के लिए ईरान को भारी कीमत चुकानी पड़ेगी।’’ 

ईरान ने किया इजरायल पर हमला

रक्षा मंत्री इजराइल काट्ज की यह टिप्पणी ऐसे समय में आई है जब ईरान के परमाणु और सैन्य ठिकानों पर हमले के बाद ईरान ने इजरायल पर जवाबी हमले किए हैं। इस बीच इजरायल के अधिकारियों ने बताया है कि इजरायल का मुख्य अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा अगले आदेश तक बंद रहेगा।

मारे गए  ईरान के 2 और वरिष्ठ जनरल

इस बीच यहां यह भी बता दें कि, ईरान ने इजराइली हमलों में अपने सशस्त्र बलों के दो और उच्चस्तरीय जनरलों के मारे जाने की पुष्टि की है। ईरान के सरकारी टीवी के अनुसार हमलों में जान गंवाने वालों की पहचान सेना के जनरल स्टाफ के खुफिया उप प्रमुख जनरल गुलाम रजा मेहराबी और अभियान शाखा के उप प्रमुख जनरल मेहदी रब्बानी के रूप में हुई है। हालांकि, यह नहीं बताया गया है कि दोनों की मौत कहां पर हुई। इजरायल ने शुक्रवार को ईरान पर हमले किए थे, जिनमें सेना के ‘चीफ ऑफ स्टाफ’ और अर्धसैनिक बल रिवोल्यूशनरी गार्ड के प्रमुख समेत सशस्त्र बलों के कई उच्चस्तरीय अधिकारियों की मौत हुई है।

यह भी जानें

इस बीच यहां यह भी बता दें कि, इजरायल की ओर से किए गए हमलों में ईरान के में 78 लोगों की मौत हो गई है और 320 से ज्यादा लोग घायल बताए जा रहे हैं। इजरायली पीएम बेंजामिन नेतन्याहू ने साफ कहा कि उनकी और से हमला जारी रहेगा और ईरानी परमाणु स्थल को निशाना बनाया जाएगा। 

यह भी पढ़ें:

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश