Israel Iran War: इजरायल की ओर से ईरान पर ताबड़तोड़ हमले किए जा रहे हैं। इजरायल के हमलों में ईरान को भारी नुकसान हुआ है। इजरायल ने ईरान के परमाणु और सैन्य ठिकानों पर हमले किए हैं। इजरायली लड़ाकू विमानों ने उत्तरी ईरान में राजधानी तेहरान से लगभग 325 किलोमीटर दूर जांजन शहर में एक सैन्य अड्डे पर बमबारी की है। जांजन में हुए हमले के बाद का वीडियो भी सामने आया है जिसमें आग और घने धुआं कई किलोमीटर दूर से नजर आ रहा है। यह जानकारी ब्रिटेन स्थित आउटलेट ईरान इंटरनेशनल ने दी है।
जांजन में हुए हमले के बाद का वीडियो
ईरान ने बैलिस्टिक मिसाइलों से किया हमला
बता दें कि, इजरायल ने ऑपरेशन राइजिंग लायन लॉन्च करते हुए ईरान पर हमला किया है। ईरान ने भी बैलिस्टिक मिसाइलें दागते हुए इजरायल के शहरों को निशाना बनाया है। ईरान के हमले में इजरायली शहर तेल अवीव में भारी तबाही हुई है। तेल अवीव में कई मकान क्षतिग्रस्त हुए हैं तो कई पूरी तरह से जमींदोज हो गए हैं। इजरायल की ओर से ईरान के परमाणु संयंत्रों और सैन्य ठिकानों पर किए गए हमलों के बाद ईरान ने पलटवार किया है।
पीएम नेतन्याहू ने दिया ईरान की जनता को संदेश
जंग के बीच इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने ईरान की जनता के नाम संदेश दिया है। नेतन्याहू ने कहा कि इजरायल ने ऑपरेशन राइजिंग लायन के तहत ईरान की परमाणु और मिसाइल क्षमताओं को खत्म करने की कार्रवाई शुरू की है। नेतन्याहू ने दावा किया कि पिछले 24 घंटों में इजरायल ने ईरान के शीर्ष सैन्य कमांडर, न्यूक्लियर वैज्ञानिक, प्रमुख परमाणु केंद्रों और मिसाइल ठिकानों को तबाह कर दिया है।
'इजरायल की लड़ाई ईरानी जनता से नहीं'
पीएम नेतन्याहू ने कहा ऑपरेशन राइजिंग लायन का मकसद केवल इजरायल की सुरक्षा नहीं, बल्कि ईरानी जनता के लिए आजादी का रास्ता खोलना भी है। नेतन्याहू ने यह भी साफ कहा कि इजरायल की लड़ाई ईरानी जनता से नहीं, बल्कि उस इस्लामिक शासन से है जो उन्हें दशकों से दबा रहा है। अंत में उन्होंने फारसी में कहा ‘बहादुर ईरानी लोगों, प्रकाश अंधकार पर जीतता है।’
यह भी पढ़ें: