1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. इजरायली हमलों के बाद ईरान ने अमेरिका के साथ परमाणु वार्ता पर दिया बड़ा बयान, जानें क्या कहा

इजरायली हमलों के बाद ईरान ने अमेरिका के साथ परमाणु वार्ता पर दिया बड़ा बयान, जानें क्या कहा

 Published : Jun 14, 2025 11:17 am IST,  Updated : Jun 14, 2025 11:37 am IST

अमेरिका के साथ जारी परमाणु वार्ता को लेकर ईरान ने अब बड़ा बयान दिया है। ईरान ने इजरायली हमलों के बाद अमेरिका के साथ परमाणु वार्ता को निरर्थक बताया है।

Iran Supreme Leader Ayatollah Ali Khamenei (L) Donald Trump (R)- India TV Hindi
Iran Supreme Leader Ayatollah Ali Khamenei (L) Donald Trump (R) Image Source : AP

Israel Iran War: इजरायल और ईरान के बीच जंग शुरू हो गई है। इजरायल ने शुक्रवार को ईरान के परमाणु और सैन्य ठिकानों पर हमले किए थे जिसके जवाब में ईरान ने भी पलटवार किया है। इस बीच ईरान के विदेश मंत्रालय ने बड़ा बयान दिया है। ईरानी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने इजरायली हमलों के बाद अमेरिका के साथ परमाणु वार्ता को निरर्थक करार दिया है। ईरानी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता इस्माइल बाघेई के इस बयान के बाद अब दोनों देशों के बीच रविवार को ओमान में होने वाली वार्ता पर संदेह के बादल मंडराने लगे हैं। 

बाघेई ने इस बात से किया परहेज

ईरानी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता बाघेई ने कहा, ‘‘अमेरिका ने ऐसा काम किया है कि बातचीत का कोई अर्थ नहीं बचा।’’ उन्होंने कहा कि इजरायल ने अपने हमलों के जरिए सभी लक्ष्मण रेखाएं पार कर दी हैं। हालांकि, उन्होंने यह कहने से परहेज किया कि वार्ता रद्द कर दी गई है। 

इजरायल ने किया ईरान पर अटैक

बता दें कि, इजरायल ने ऑपरेशन राइजिंग लायन लॉन्च करते हुए ईरान पर हमला किया है। इजरायल के हमलों में ईरान के वैज्ञानिकों और कई शीर्ष मिलिट्री कमांडरों की मौत हो गई है। ईरान में अब तक 78 लोग मारे गए और 350 से ज्यादा घायल हुए। इजरायल ने ईरान के परमाणु और सैन्य ठिकानों पर हमले किए हैं। ईरान ने भी बैलिस्टिक मिसाइलें दागते हुए इजरायल के शहरों को निशाना बनाया है। 

Israel Iran War
Image Source : APIsrael Iran War

यह भी जानें

गौर करने वाली बात यह भी है कि, हाल ही में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने तो यहां तक कह दिया था कि ईरान परमाणु बम नहीं बना सकता है, अमेरिका ईरान को परमाणु बम नहीं बनाने देगा। इतना ही नहीं बीते दिनों अमेरिकी खुफिया एजेंसियों ने इस बात की ओर इशारा भी किया था कि इजरायल ईरान के परमाणु ठिकानों पर हमला कर सकता है। फिलहाल, ईरान पर हमला हो चुका है। एक तरह से कहा जा सकता है कि ईरान और इजरायल के बीच जंग शुरू हो गई है।

 

यह भी पढ़ें:

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश