A
  1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. पाक सरकार ने हिंदू मंदिरों और गुरुद्वारों को लेकर लिया बड़ा फैसला, जानें क्या है पड़ोसी मुल्क का प्लान

पाक सरकार ने हिंदू मंदिरों और गुरुद्वारों को लेकर लिया बड़ा फैसला, जानें क्या है पड़ोसी मुल्क का प्लान

पाकिस्तान सरकार ने मंदिरों और गुरुद्वारों के नवीनीकरण और सौंदर्यीकरण को लेकर बड़ा प्लान तैयार किया है। इसे लेकर एक अहम बैठक भी हुई है।

पाकिस्तान में हिंदू मंदिर- India TV Hindi
Image Source : AP पाकिस्तान में हिंदू मंदिर

लाहौर: पाकिस्तान सरकार ने देश में मंदिरों और गुरुद्वारों के जीर्णोद्धार और सौंदर्यीकरण के लिए एक अरब पाकिस्तानी रुपये की लागत से एक 'मास्टर प्लान' तैयार किया है। यह निर्णय यहां ‘इवैक्यूई ट्रस्ट प्रॉपर्टी बोर्ड’ (ईटीपीबी) की बैठक में इसके प्रमुख सैयद अतउर रहमान की अध्यक्षता में लिया गया। रहमान ने कहा, ‘‘मास्टर प्लान के तहत मंदिरों और गुरुद्वारों का जीर्णोद्धार कर उन्हें सजाया जाएगा और एक अरब पाकिस्तानी रुपये के बजट से विकास कार्य किए जाएंगे।’’ 

बैठक में हिंदू और सिख समुदाय के लोग हुए शामिल

सैयद अतउर रहमान ने कहा कि अल्पसंख्यकों के पूजा स्थलों की देखभाल पर खासा धन खर्च किया जा रहा है। रहमान ने यह भी कहा कि ईटीपीबी को इस वर्ष एक अरब रुपये से अधिक का राजस्व प्राप्त हुआ है। बैठक में देश भर से हिंदू और सिख समुदायों के सदस्यों के साथ-साथ सरकारी और गैर-सरकारी सदस्यों ने भाग लिया। 

Image Source : apगुरुद्वारा दरबार साहिब करतारपुर पाकिस्तान

बढ़ेगा राजस्व

ईटीपीबी विकास योजना में संशोधन की आवश्यकता के बारे में अपनी बात रख रहे बोर्ड सचिव फरीद इकबाल ने सदस्यों को बताया कि विभाग की आय बढ़ाने के उद्देश्य से योजना में बदलाव करने के बाद अब ट्रस्ट की संपत्तियों को विकास के लिए प्रस्तुत किया जा रहा है। उन्होंने कहा, ‘‘लंबे समय से इस्तेमाल नहीं की गई ऐसी जमीनों को विकास के लिए देने से विभाग का राजस्व कई गुना बढ़ जाएगा।’’ 

लिया गया बड़ा फैसला

इवैक्यूई ट्रस्ट प्रॉपर्टी बोर्ड की बैठक में विभिन्न मंदिरों और गुरुद्वारों में विकास और जीर्णोद्धार कार्यों तथा ‘परियोजना प्रबंधन इकाई करतारपुर कॉरिडोर’ में परिचालन कार्यों के लिए एक परियोजना निदेशक को नियुक्त करने का भी फैसला किया गया। (भाषा)

यह भी पढ़ें:

बांग्लादेश-पाकिस्तान के बीच बढ़ी नजदीकियां, 54 सालों में पहली बार शुरू हुआ सीधा कारोबार; जानें भारत पर क्या होगा असर

Donald Trump का बड़ा एक्शन, USAID के 2,000 कर्मचारियों को नौकरी से निकाला, हजारों लोगों को दी छुट्टी

Latest World News