A
  1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. पाकिस्तान के कराची में भरभरा कर ढह गई 5 मंजिला इमारत, 7 की मौत घायल हुए 8 लोग

पाकिस्तान के कराची में भरभरा कर ढह गई 5 मंजिला इमारत, 7 की मौत घायल हुए 8 लोग

पाकिस्तान के कराची में दर्दनाक हादसा हुआ है। यहां एक पांच मंजिला इमारत ढह गई है। इस हादसे में कम से कम सात लोगों की मौत हो गई है। राहत और बचाव का काम जारी है।

पाकिस्तान के कराची में भरभरा कर ढह गई 5 मंजिला इमारत- India TV Hindi
Image Source : AP पाकिस्तान के कराची में भरभरा कर ढह गई 5 मंजिला इमारत

कराची: पाकिस्तान के कराची में शुक्रवार को एक बहुमंजिला रिहायशी इमारत ढह गई, जिसमें कम से कम सात लोगों की मौत हो गई और आठ अन्य जख्मी हो गए। मीडिया में आई खबरों से यह जानकारी दी गई है। ‘डॉन’ अखबार ने पुलिस के बयान का उल्लेख करते हुए बताया कि शहर के ल्यारी के बगदादी इलाके में फिदा हुसैन शेखा रोड पर स्थित इमारत के मलबे में फंसे लोगों को निकालने के प्रयास जारी हैं। 

1974 में बनी थी इमारत

कराची के महापौर मुर्तजा वहाब सिद्दीकी ने ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, "बगदादी, ल्यारी में एक पांच मंजिला इमारत ढह गई है। राहत और बचाव कार्य जारी है।" सिद्दीकी ने बाद में घटनास्थल पर मीडिया को बताया कि सात शव बरामद कर लिए गए हैं। साल 1974 में बनी यह पांच मंजिला इमारत कराची के पुराने इलाकों में जर्जर इमारतों की सूची में थी। ल्यारी कराची के सबसे भीड़भाड़ वाले, निचले और कम आय वाले इलाकों में से एक है। 

Image Source : apपाकिस्तान के कराची में ढह गई इमारत

मलबे में फंसे कई लोग

बचाव कर्मियों के हवाले से जियो न्यूज ने बताया कि अधिकारियों का अनुमान है कि मलबे में अब भी 25 लोग फंसे हो सकते हैं। सिंध के मुख्यमंत्री मुराद अली शाह ने अधिकारियों को बचाव कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने सिंध बिल्डिंग कंट्रोल अथॉरिटी को एक रिपोर्ट प्रस्तुत करने और शहर में सभी खतरनाक संरचनाओं की पहचान करने का निर्देश दिया है। (भाषा)

यह भी पढ़ें:

पाकिस्तान और रूस के बीच बढ़ रही है नजदीकी, दोनों देश मिलकर करने जा रहे हैं ये बड़ा काम

कच्चातिवु द्वीप को लेकर श्रीलंका के विदेश मंत्री ने दिया बड़ा बयान, भारत का भी लिया नाम; जानें क्या कहा

Latest World News