1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. पाकिस्तान और रूस के बीच बढ़ रही है नजदीकी, दोनों देश मिलकर करने जा रहे हैं ये बड़ा काम

पाकिस्तान और रूस के बीच बढ़ रही है नजदीकी, दोनों देश मिलकर करने जा रहे हैं ये बड़ा काम

 Published : Jul 04, 2025 06:47 pm IST,  Updated : Jul 04, 2025 06:47 pm IST

पाकिस्तान और रूस ने एक मजबूत रेल और सड़क नेटवर्क स्थापित करने को लेकर सहयोग करने पर सहमति व्यक्त की है। चीन में शंघाई सहयोग संगठन (SCO) के मंत्रिस्तरीय सम्मेलन के मौके पर यह फैसला लिया गया है।

Shehbaz Sharif (L) Vladimir Putin (R)- India TV Hindi
Shehbaz Sharif (L) Vladimir Putin (R) Image Source : AP

इस्लामाबाद: पाकिस्तान और रूस के बीच संबंध मजबूत होते हुए नजर आ रहे हैं। दोनों देशों ने रेल और सड़क नेटवर्क बनाने के लिए सहयोग करने पर सहमति जताई है। एक खबर के अनुसार सहमति का मकसद पाकिस्तान को मध्य एशिया और रूस से जोड़ना है। इसके लिए सुदृढ़ रेल और सड़क संपर्क स्थापित होना जरूरी है। पाकिस्तान सरकार में मंत्री अब्दुल अलीम खान और रूस के परिवहन उप मंत्री आंद्रे सर्गेयेविच निकितिन ने इस पर सहमति व्यक्त की है।

'बड़ी होगी पाकिस्तान की भूमिका'

चीन के तियानझिन में शंघाई सहयोग संगठन (SCO) के मंत्रिस्तरीय सम्मेलन के मौके पर यह फैसला लिया गया है। इसके साथ ही व्यापार और आर्थिक एकीकरण को सुविधाजनक बनाने के लिए पूरे क्षेत्र में बुनियादी ढांचे के विकास में तेजी लाने पर भी सहमति जताई गई है। ‘जियो न्यूज’ की खबर के अनुसार इस पहल का मकसद रूस और मध्य एशिया तक व्यापार गलियारों और रसद मार्गों को बढ़ाना है जिसमें पाकिस्तान की बड़ी भूमिका होगी।  

'परिवहन ढांचे में बदलाव कर रहा है पाकिस्तान'

पाकिस्तान सरकार में मंत्री अब्दुल अलीम खान ने अपने देश के आधुनिकीकरण प्रयासों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि देश अपने परिवहन बुनियादी ढांचे का डिजिटलीकरण कर रहा है। उन्होंने कहा बाधा मुक्त सड़कमार्ग, अनिवार्य ई-टैगिंग और व्यापक सीसीटीवी निगरानी शुरू की जा रही है। ये सुधार क्षेत्रीय संपर्क और सीमा पार व्यापार को अनुकूल बनाने के पाकिस्तान के व्यापक लक्ष्य का हिस्सा हैं। 

Pakistan-Russia Rail and Road Network (Representational Image)
Image Source : APPakistan-Russia Rail and Road Network (Representational Image)

'अहम है पाकिस्तान और रूस के बीच सहयोग'

रूस के परिवहन उप मंत्री निकितिन ने क्षेत्रीय व्यापार गतिशीलता को बदलने में पाकिस्तान और रूस के बीच सहयोग के महत्व को स्वीकार किया। निकितिन ने इस्लामाबाद के साथ संयुक्त परिवहन और बुनियादी ढांचा परियोजनाओं को आगे बढ़ाने के लिए रूस की प्रतिबद्धता की पुष्टि भी की। 

UAP रेल परियोजना पर चल रहा है काम

इस बीच यहां यह भी बता दें कि, पाकिस्तान और अफगानिस्तान ने पिछले महीने उज्बेकिस्तान-अफगानिस्तान-पाकिस्तान (UAP) रेल परियोजना को आगे बढ़ाने पर सहमति व्यक्त की थी, जो क्षेत्रीय संपर्क की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। पाकिस्तान के उप प्रधानमंत्री एवं विदेश मंत्री इशाक डार और अफगानिस्तान के कार्यवाहक विदेश मंत्री आमिर खान मुत्ताकी ने समझौते को शीघ्र अंतिम रूप देने के लिए मिलकर काम करने पर सहमति जताई थी। (भाषा)

यह भी पढ़ें: 

कच्चातिवु द्वीप को लेकर श्रीलंका के विदेश मंत्री ने दिया बड़ा बयान, भारत का भी लिया नाम; जानें क्या कहा

Russia Ukraine War: रूस ने यूक्रेन में मचाई तबाही, कीव में किया अब तक का सबसे बड़ा हवाई हमला

'हत्यारा पर्वत' ने ली एक और जान, अब चढ़ाई के दौरान चेक पर्वतारोही क्लारा कोलोचोवा की हुई मौत

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश