A
  1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. मदरसे में मौलाना के लिए चाय ले जा रहे थे बच्चे, हुआ विस्फोट; चली गई जान

मदरसे में मौलाना के लिए चाय ले जा रहे थे बच्चे, हुआ विस्फोट; चली गई जान

पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा में मोर्टार विस्फोट की चपेट में आने से दो बच्चों की मौत हो गई है। विस्फोट उस समय हुआ था जब बच्चे मदरसे में अपने मौलाना के लिए चाय लेकर जा रहे थे।

पाकिस्तान में हुआ विस्फोट (प्रतीकात्मक तस्वीर)- India TV Hindi
Image Source : AP पाकिस्तान में हुआ विस्फोट (प्रतीकात्मक तस्वीर)

पेशावर: पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में मंगलवार को एक मदरसे में जाते समय मोर्टार विस्फोट में दो बच्चों की मौत हो गई। स्थानीय सूत्रों ने इस विस्फोट के बारे में जानकारी दी है। सूत्रों ने बताया कि मृतकों, अराफात और आमिर की उम्र लगभग छह से सात वर्ष थी। घटना उत्तर-पश्चिम पाकिस्तान के टैंक जिले के गोमल बाजार पुलिस थाना क्षेत्र में हुई है।

स्थानीय निवासी ने क्या बताया?

स्थानीय निवासी रघजा गांव के रहने वाले महसूद ने बताया कि जब विस्फोट हुआ तब बच्चे मदरसे में अपने मौलाना के लिए चाय लेकर जा रहे थे। पीड़ितों के शवों को टैंक स्थित जिला मुख्यालय अस्पताल ले जाया गया। अधिकारियों ने घटना की जांच शुरू कर दी है। अभी तक किसी भी समूह ने विस्फोट की जिम्मेदारी नहीं ली है।

पहले भी हुए हैं धमाके

खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में पहले भी इस तरह के धमाके होते रहे हैं। हाल ही में हुए बम धमाके में एक सहायक आयुक्त समेत चार सरकारी अधिकारियों की मौत हो गई थी और 11 अन्य लोग घायल हुए थे। अफगानिस्तान की सीमा से सटे आदिवासी जिले बाजौर में खार तहसील के मेला मैदान के पास यह धमाका हुआ था।

मस्जिद में हुआ था धमाका

हाल ही में खैबर पख्तूनख्वा प्रांत की एक मस्जिद में शुक्रवार की नमाज के दौरान भयानक बम विस्फोट होने से एक वरिष्ठ मौलवी सहित चार लोग घायल हो गए थे। धमाका मौलाना अब्दुल अजीज मस्जिद में धमाका हुआ था। इस धमाके में जमीयत उलेमा-ए-इस्लाम के जिला प्रमुख मौलाना अब्दुल्ला नदीम सहित अन्य लोग घायल हुए थे। विस्फोटक मस्जिद में मौलवी द्वारा तकरीर देने के लिए बनाए गए मंच में लगाया गया था

खैबर पख्तूनख्वा अज्ञात बंदूकधारियों का आतंक

इतना ही नहीं पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में अज्ञात बंदूकधारियों ने भी आतंक मचा रखा है। अज्ञात बंदूकधारी यहां लगातार पुलिस कर्मियों को निशाना बना रहे हैं। हाल ही में बंदूकधारियों ने दो पुलिस कर्मियों की गोली मारकर हत्या कर दी। यह घटना राजधानी पेशावर से करीब 65 किलोमीटर दक्षिण पश्चिम स्थित कोहाट जिले के टांडा बांध के पास हुई थी। पुलिस कर्मियों की हत्या करने के बाद अज्ञात बंदूकधारी मौके से फरार होने में कामयाब रहे थे। (भाषा)

यह भी पढ़ें:

ईरान ने फिर साफ किया अपना रुख, कहा- 'नहीं छोड़ेगें परमाणु कार्यक्रम, बनाते रहेंगे मिसाइले'

जजों के बर्तन में कर्मचारियों ने खाया खाना तो मच गया बवाल, जानें फिर क्या हुआ

पाकिस्तान में झूठी शान की खातिर बेरहमी से किया गया युवक और युवती का कत्ल, 11 गिरफ्तार

Latest World News