1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. पाकिस्तान में ऑनर किलिंग का खौफनाक मंजर, युवती बोली 'तुम्हें सिर्फ गोली मारने की इजाजत'; देखें VIDEO

पाकिस्तान में ऑनर किलिंग का खौफनाक मंजर, युवती बोली 'तुम्हें सिर्फ गोली मारने की इजाजत'; देखें VIDEO

 Published : Jul 21, 2025 01:57 pm IST,  Updated : Jul 22, 2025 05:26 pm IST

पाकिस्तान में पुलिस ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आने के बाद 14 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। युवक और युवती का सिर्फ इसलिए बेरहमी से कत्ल कर दिया गया क्योंकि उन्होंने अपनी मर्जी से शादी की थी।

पाकिस्तान में झूठी शान की खातिर कत्ल- India TV Hindi
पाकिस्तान में झूठी शान की खातिर कत्ल Image Source : @HASANDARAB50815

कराची: पाकिस्तान से एक दिलदहला देने वाला मामला सामने आया है। यहां बलूचिस्तान प्रांत में एक युवक और युवती की बेरहमी से हत्या कर दी गई है। युवक और युवती की हत्या का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद मामले में पुलिस ने 14 लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक युवक और युवती परिवार के खिलाफ जाकर एक-दूसरे से शादी की थी। सोशल मीडिया पर हत्या का वीडियो वायरल होने के बाद पाकिस्तान में इस घटना को लेकर आक्रोश फैल गया  है। आम लोगों से लेकर नेताओं तक ने अपराधियों को कठोर सजा दिए जाने की मांग की है। लोगों का कहना है कि इस तरह की घटनाएं स्वीकार नहीं हैं।

देखें वीडियो

घटना के दौरान कुछ लोग एक युवक और युवती को गाड़ी से निकाल कर रेगिस्तानी इलाके में ले जाते और फिर उन्हें पिस्तौल से गोली मार देते हैं। इसके बाद उनके शवों पर गोलियां बरसाई जाती हैं। मामले में दर्ज की गई FIR के मुताबिक, "वायरल वीडियो में दिख रहे युवक और युवती की पहचान बानो बीबी और एहसानुल्लाह के रूप में हुई है।" युवती सिर को शॉल से ढके हुए है और उसे मजहबी ग्रंथ की एक कॉपी दी जाती है। वह इसे लेकर एक सुनसान पहाड़ी की ओर बढ़ती है और भीड़ उसे देखती रहती है। युवती इस दौरान एक शख्स से कहती है, 'मेरे साथ सात कदम चलो, उसके बाद तुम मुझे गोली मार सकते हो।' वो कुछ कदम चलते हैं, जिसके बाद युवती कहती है, 'तुम्हें सिर्फ मुझे गोली मारने की इजाजत है। बस इतना ही।' हालांकि, यह साफ नहीं है कि महिला ने 'बस इतना ही' जैसे शब्दों का प्रयोग क्यों किया।

क्या बोले सीएम सरफराज बुगती?

बलूचिस्तान के मुख्यमंत्री सरफराज बुगती ने सोमवार को इस घटना की कड़ी निंदा की है। उन्होंने कहा कि झूठी शान की खातिर हत्या करने के इस मामले में 14 संदिग्धों को गिरफ्तार किया गया है। सरकार के प्रवक्ता शाहिद रिंद ने कहा कि मामले की जांच जारी है। पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी (पीपीपी) के अध्यक्ष बिलावल भुट्टो ज़रदारी ने संदिग्धों को "जानवर" करार देते हुए कहा कि वो किसी भी रियायत के हकदार नहीं हैं। 

पहले भी हुई हैं घटनाएं

बता दें कि, पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में झूठी शान की खातिर हत्या का एक मामला मीडिया की सुर्खियां बना था। मामला 2023 का है जब एक शख्स ने अपनी बहन और उसके प्रेमी को कुल्हाड़ी से काट डाला था। यह खौफनाक वारदात लाहौर से करीब 375 किलोमीटर दूर मुजफ्फरनगर जिले की अलीपुर तहसील में हुई थी। आरोपी ने हत्या की वारदात को अंजाम देने के बाद पुलिस के सामने सरेंडर कर दिया था।इस वर्ष की शुरुआत में अमेरिका से पाकिस्तान लौटे एक व्यक्ति ने स्वीकार किया था कि उसने अपनी किशोर बेटी की हत्या इसलिए की क्योंकि वह टिकटॉक वीडियो नहीं बनाने का उसका कहना नहीं मान रही थी।

जानें पाकिस्तान का हाल

पाकिस्तान में हर साल इस झूठी शान के नाम पर बड़ी संख्या में लोगों की हत्या कर दी जाती है। आंकड़ों के मुताबिक, इसका शिकार सबसे ज्यादा महिलाएं होती हैं। पाकिस्तान के मानवाधिकार आयोग के अनुसार यहां हर साल झूठी शान के नाम पर लगभग एक हजार महिलाओं की हत्या कर दी जाती है।

यह भी पढ़ें:

इजरायल के पीएम बेंजामिन नेतन्याहू की बिगड़ी तबीयत, सामने आई चौंकाने वाली बात

अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा को FBI ने किया गिरफ्तार? ट्रंप ने पोस्ट किया AI वीडियो

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश