लड़की के प्रेम विवाह से नाराज घरवालों ने दामाद की चाकू मारकर हत्या कर दी। पुलिस ने हत्या के आरोप में लड़की के पिता, भाइयों समेत 4 लोगों को गिरफ्तार किया है।
अरमान और काजल के शव मंदिर के पीछे जमीन में दफन मिले। दोनों तीन दिनों से लापता थे। दोनों के परिवारों ने पुलिस को उनके गायब होने की सूचना दी थी।
आयुष और तनु ने 15 अगस्त 2024 को लव मैरिज की थी। हालांकि दोनों का मायका और ससुराल आसपास ही है लेकिन मायके वाले इस शादी से सख्त खिलाफ थे। तनु का आरोप है कि शादी के बाद से ही उसे और उसके पति को जान से मारने की धमकियां मिल रही थीं।
तेलंगाना के सांगारेड्डी में गर्लफ्रेंड की मां ने 19 साल के बीटेक छात्र को घर बुलाकर क्रूरता से पीट-पीटकर मार डाला। वहीं, लड़की को भी गंभीर चोटें आई हैं, और उसकी हड्डी टूट गई है। पुलिस ने हत्या व हत्या के प्रयास का केस दर्ज किया है।
झारखंड के गढ़वा जिले में लड़की को उसके बॉयफ्रेंड के साथ पकड़े जाने पर उसके परिवार ने कथित तौर पर पीट-पीटकर मार डाला। पुलिस ने पिता और भाई को गिरफ्तार कर लिया है।
कॉलेज छात्रा की मौत मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। दफनाए गए युवती के शव को मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में कब्र खोदकर बाहर निकाला गया है।
झारखंड के गढ़वा में पिता को बेटी की हत्या के जुर्म में गिरफ्तार किया गया है। आरोप है कि कुंवारी बेटी ने बच्चे को जन्म दिया तो पिता गुस्सा हो गया और दोनों को मार डाला। बेटी का प्रेमी जेल में है।
मुरैना में एक पिता ने अपनी बेटी की गोली मारकर हत्या कर दी। इसके बाद उसकी लाश को पैतृक गांव ले जाकर फुल पैक किया और पत्थर से बांधकर नदी में फेंक दिया। बेटी का कसूर इतना था कि वो दूसरी जाति के लड़के से प्यार करती थी।
पाकिस्तान में झूठी शान के नाम पर छोटे भाई ने बहन को मौत को घाट उतार दिया है। मामला पंजाब प्रांत का है जहां। जिस महिला की हत्या हुई है वो किर्गिस्तान से एमबीबीएस की डिग्री पूरी करके पाकिस्तान लौटी थी।
बनासकांठा में एक युवती की उसके पिता और दो चाचाओं ने हत्या कर दी। युवती ने हाल ही में राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (NEET) में अच्छे अंक हासिल किए थे।
पाकिस्तान से एक दिलदहला देने वाला मामला सामने आया था। यहां बलूचिस्तान प्रांत में एक युवक और युवती की बेरहमी से हत्या कर दी गई थी। अब इस मामले में युवती की मां को अदालत ने पुलिस रिमांड में भेज दिया है।
पाकिस्तान में पुलिस ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आने के बाद 14 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। युवक और युवती का सिर्फ इसलिए बेरहमी से कत्ल कर दिया गया क्योंकि उन्होंने अपनी मर्जी से शादी की थी।
4 मई को पिता ने अपनी नाबालिग बेटी के लव अफेयर से नाराज होकर उसकी हत्या कर दी और लाश को दफना दिया। घटना के 50 दिन बीत जाने के बाद भी वह सामान्य जीवन जीता रहा।
उत्तर प्रदेश के बागपत जिले में ऑनर किलिंग की एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। बेटी को बॉयफ्रेंड के साथ आपत्तिजनक स्थिति में देखकर पिता ने दोनों का रस्सी से गला घोंट दिया।
ग्वालियर में एक पिता ने अपनी बेटी को इसलिए गोलियों से भून डाला क्योंकि उसने पिता की पसंद के लड़के से शादी करने से इनकार कर दिया था। सामने आया ऑनर किलिंग का दर्दनाक मामला...
दोनों युवकों ने बहन की हत्या कर उसके शव को गंग नहर में फेंक दिया। उनकी निशानदेही पर पुलिस ने युवती के कपड़े, सैंडल और आधार कार्ड बरामद किए। जिस गमछे से युवती का गला घोंटा गया वह भी आरोपियों के पास से मिला।
पाकिस्तान के पंजाब में एक शख्स ने अपनी बहन का पीछा किया और पाया कि वह फैयाज नाम के एक शख्स के घर पर गई है, जिसके बाद उसने अपनी बहन और उसके बॉयफ्रेंड की हत्या कर दी।
लड़की अपने प्रेमी के साथ घर से भाग गई थी। इस दौरान परिवार के लोगों ने उसकी काफी तलाश की लेकिन उसका कोई सुराग नहीं मिला। लेकिन गुरुवार की दोपहर अचानक ही वह घर लौट आई।
पीड़िता अपने ही गांव के एक युवक के साथ रिश्ते में थी, जो उसके माता-पिता और दो भाइयों को मंजूर नहीं था। जब वह युवक से शादी करने के अपने फैसले पर अड़ी रही तो...
परिवार दिल्ली में रहता था और एक हफ्ते पहले ही अपने पैतृक गांव सीतापुर आए थे। उनकी बेटी दूसरी जाति के युवक से रिश्ते को खत्म करने पर सहमत नहीं हुई, तो उन्होंने उसे खत्म करने की योजना बनाई।
संपादक की पसंद
लेटेस्ट न्यूज़