1. Hindi News
  2. पंजाब
  3. फरीदकोट में ऑनर किलिंग! लव मैरिज करने पर माता-पिता ने बेटी को मारकर शव झाड़ियों में फेंका, दामाद ने भागकर बचाई जान

फरीदकोट में ऑनर किलिंग! लव मैरिज करने पर माता-पिता ने बेटी को मारकर शव झाड़ियों में फेंका, दामाद ने भागकर बचाई जान

 Written By: Mangal Yadav @MangalyYadav
 Published : Jul 21, 2026 03:50 pm IST,  Updated : Jul 21, 2026 04:04 pm IST

फरीदकोट में ऑनर किलिंग का मामला सामने आया है। प्रेम विवाह से नाराज़ माता-पिता द्वारा अपनी ही बेटी की हत्या किए जाने की घटना ने इलाके में सनसनी फैला दी है

सांकेतिक तस्वीर- India TV Hindi
सांकेतिक तस्वीर Image Source : ANI

पंजाब के फरीदकोट में ऑनर किलिंग का मामला सामने आया है। बेटी के प्रेम विवाह से नाराज़ माता-पिता ने रास्ते में बेटी और दामाद को घेरकर हमला कर दिया। परिजनों ने बेटी को मार डाला और शव को झाड़ियों को फेंक दिया। जबकि दामाद ने भागकर अपनी जान बचाई। 

पुलिस ने युवती का शव फरीदकोट–बठिंडा नेशनल हाईवे-54 पर झाड़ियों से बरामद हुआ। देर रात हुई इस वारदात के बाद पुलिस आज मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

झाड़ियों में मिला शव

जानकारी के अनुसार, फरीदकोट–बठिंडा नेशनल हाईवे-54 पर गांव ढिलवां कलां के पास कुछ लोगों ने हाईवे किनारे झाड़ियों में एक नवविवाहिता का शव पड़ा देखा, जिसके बाद उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू की। मृतका की पहचान फरीदकोट जिले के गांव हरिका बुर्ज निवासी महिकप्रीत कौर, पत्नी जगदीप सिंह, के रूप में हुई है।

डीएसपी इन्वेस्टिगेशन फरीदकोट अवतार सिंह ने बताया कि पुलिस को नेशनल हाईवे के पास खेतों में एक शव पड़े होने की सूचना मिली थी, जिसके बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची। जांच के दौरान मृतका की पहचान हो गई।

गांव के ही युवक से किया था लव मैरिज

प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि महिकप्रीत कौर ने अपने ही गांव के एक युवक से प्रेम विवाह किया था, जिससे उसके परिवार के सदस्य नाराज़ थे। पुलिस के अनुसार, मृतका के परिजनों ने रास्ते में पति-पत्नी को घेरकर उन पर हमला कर दिया। इस दौरान पति किसी तरह खेतों की ओर भागकर अपनी जान बचाने में सफल रहा, जबकि हमलावरों ने महिकप्रीत कौर की मौके पर ही बेरहमी से हत्या कर दी और शव को झाड़ियों में फेंक दिया। डीएसपी अवतार सिंह ने बताया कि पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ हत्या की धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है और आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।

इससे पहले अभी हाल में ही अमृतसर में एक युवती ने बॉयफ्रेंड को जिंदा जलाकर मारा था। इस मामले में पुलिस ने चार लोगों को गिरफ्तार किया था। आरोप है युवती ने युवक को अपने घर बुलाया। इसके बाद वहां दोनों के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हुई थी। आरपो है कि युवती ने अपने भाई की मदद से प्रेमी को आग के हवाले कर दिया था।

रिपोर्ट- जगतार सिंह

ये भी पढ़ेंः पंजाब पुलिस ने अपने ही SHO को किया गिरफ्तार, अमेरिका में रह रहे परिवार से मांगी थी 4 करोड़ की रंगदारी

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। पंजाब से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।