1. Hindi News
  2. पंजाब
  3. पंजाब पुलिस ने अपने ही SHO को किया गिरफ्तार, अमेरिका में रह रहे परिवार से मांगी थी 4 करोड़ की रंगदारी

पंजाब पुलिस ने अपने ही SHO को किया गिरफ्तार, अमेरिका में रह रहे परिवार से मांगी थी 4 करोड़ की रंगदारी

 Reported By: Puneet Pareenja Written By: Vinay Trivedi
 Published : Jul 18, 2026 11:49 am IST,  Updated : Jul 18, 2026 11:50 am IST

पंजाब पुलिस ने अपने ही SHO को गिरफ्तार कर लिया है जो होशियारपुर में तैनात था। इस SHO पर अमेरिका में रह रहे परिवार से 4 करोड़ की रंगदारी मांगने का आरोप है।

Punjab SHO arrest- India TV Hindi
पंजाब पुलिस ने SHO गुरिंद्रजीत सिंह नागरा को किया गिरफ्तार। Image Source : PEXELS (प्रतीकात्मक फोटो)

पंजाब में होशियारपुर के पुलिस थाने के SHO गुरिंद्रजीत सिंह नागरा को पुलिस ने अरेस्ट कर लिया है। दरअसल, अमेरिका की जांच एजेंसी FBI के ऑपरेशन हार्ड बॉल के तहत खुलासा हुआ था कि गुरिंद्रजीत सिंह नागरा पर एक परिवार से 4 करोड़ रुपये मांगने का आरोप है। केस में नाम आने के बाद SHO को लाइन हाजिर भी किया गया था।

फिरौती मांगने में आया SHO का नाम

FBI की तरफ से चलाए गए ऑपरेशन हार्ड बॉल में लॉरेंस बिश्नोई और जग्गू भगवानपुरिया जैसे गैंगस्टर्स के अंतरराष्ट्रीय नेटवर्क में नागरा का नाम भी फिरौती मांगने में आया था। DIG नवीन सिंगला ने नागरा को लाइन हाजिर कर SP विनीत अहलावत को जांच सौंपी थी। जांच के बाद, शुक्रवार देर रात इंस्पेक्टर नागरा के खिलाफ एक्सटॉर्शन और करप्शन एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया।

FBI ने पंजाब पुलिस के SHO को किया नामजद

बता दें कि हाल ही में FBI की तरफ से कुछ बड़े दावे किए गए थे। इनमें अमेरिका में एक परिवार से कथित तौर पर एक्सटॉर्शन और बड़ी रकम मांगने से संबंधित आरोपों का जिक्र है। गौरतलब है कि अमेरिका में FBI ने पंजाब पुलिस के एक SHO को एक्सटॉर्शन के लिए नामजद किया गया था।

गैंगस्टर्स और पुलिसवालों के गठजोड़ का खुलासा

ऑपरेशन 'हार्ड बॉल' में विदेशी एजेंसियों को पता चला कि कई गैंगस्टर्स और पुलिसवालों का गठजोड़ है और ये आपस में मिलकर लोगों से उगाही करते हैं। इससे पहले FBI ने एक्शन करते हुए जग्गू भगवानपुरिया गैंग के गैंगस्टर नीतीश कौशल को पकड़ लिया था। अमेरिका ने हाल ही में नीतीश को मोस्ट वांटेड लिस्ट में शामिल किया था।

धमकाकर 4 लाख की घूस लेने का भी है आरोप

होशियारपुर में तैनात इंस्पेक्टर पर लॉस एंजल्स के परिवार को हत्या के झूठे मामले में फंसाने की धमकी देकर 4 लाख रुपये घूस लेने का आरोप है। FBI ने गैंगस्टर्स के साथ पुलिस अफसर को भी प्रॉसीक्यूट करने का दावा किया है। हाल ही में पंजाब पुलिस के इस इंस्पेक्टर को SHO से हटाकर पुलिस लाइन भेज दिया गया था और पुलिस प्रशासन DIG जालंधर रेंज की निगरानी में जांच बिठा दी थी।

ये भी पढ़ें- अमेरिका में जग्गू भगवानपुरिया गैंग पर सबसे बड़ा शिकंजा! कनाडा-मैक्सिको तक फैला है ड्रग सप्लाई नेटवर्क, पढ़ें बड़े खुलासे

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। पंजाब से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।