1. Hindi News
  2. झारखण्ड
  3. झारखंड में ऑनर किलिंग, बॉयफ्रेंड के साथ पकड़ा तो किशोरी को मार डाला, परिवार वाले जला रहे थे शव तभी पहुंच गई पुलिस

झारखंड में ऑनर किलिंग, बॉयफ्रेंड के साथ पकड़ा तो किशोरी को मार डाला, परिवार वाले जला रहे थे शव तभी पहुंच गई पुलिस

 Edited By: Mangal Yadav
 Published : Nov 21, 2025 03:57 pm IST,  Updated : Nov 21, 2025 04:11 pm IST

झारखंड के गढ़वा जिले में लड़की को उसके बॉयफ्रेंड के साथ पकड़े जाने पर उसके परिवार ने कथित तौर पर पीट-पीटकर मार डाला। पुलिस ने पिता और भाई को गिरफ्तार कर लिया है।

सांकेतिक तस्वीर- India TV Hindi
सांकेतिक तस्वीर Image Source : ANI

गढ़वा: झारखंड के गढ़वा जिले में एक किशोरी को उसके प्रेमी के साथ पकड़े जाने के बाद उसके परिवार ने कथित तौर पर पीट-पीटकर मार डाला। एक अधिकारी ने बताया कि पुलिस एक गुप्त सूचना पर कार्रवाई करते हुए बृहस्पतिवार शाम को उस समय मौके पर पहुंच गई, जब करीब 15 साल की लड़की का उसके परिवार वाले चुपके से अंतिम संस्कार कर रहे थे।

प्रेमी के साथ पकड़ा तो मार डाला

पुलिस अधिकारी नीरज कुमार ने कहा कि हमें जानकारी मिली थी कि लड़की को उसके प्रेमी के साथ पकड़ने के बाद उसके परिवार वालों ने पीट-पीटकर मार डाला था। पुलिस की एक टीम गढ़वा टाउन पुलिस थाना क्षेत्र में उस समय श्मशान घाट पर पहुंच गई, जब परिवार वाले उसके शव का अंतिम संस्कार करने की तैयारी कर रहे थे। उन्होंने कहा, ‘‘पुलिस को देखकर परिवार के ज़्यादातर लोग मौके से भाग गए, लेकिन पीड़िता के पिता और भाई को गिरफ्तार कर लिया गया।

नीरज कुमार ने कहा कि शव को सदर अस्पताल में पोस्ट-मॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। उन्होंने कहा कि शुरुआती जांच से पता चला है कि यह झूठी शान के नाम पर हत्या (ऑनर किलिंग) का मामला है। मामला दर्ज कर लिया गया है और पिता और भाई से पूछताछ चल रही है।

बुजुर्ग को हाथियों ने मार डाला

वहीं, सिमडेगा जिले के एक जंगल में गुरुवार शाम को हाथियों के एक झुंड ने बुज़ुर्ग महिला को कुचलकर मार डाला। रिपोर्ट के मुताबिक बुजुर्ग जमुना प्रधान दोपहर के खाने के बाद ठंड के मौसम को देखते हुए शाम को अलाव जलाने के लिए घास काटने दूर जंगल में गई थीं। इस दौरान, उनका सामना जंगली हाथियों के झुंड से हो गया। बुढ़ापे की वजह से, वह भाग नहीं सकीं और लगभग 20 हाथियों के झुंड ने उन्हें कुचल दिया। DFO ने कहा कि हम ऐसे मामलों (हाथी के हमले से हुई मौत) में मुआवज़े के लिए डॉक्यूमेंटेशन प्रोसेस करने की कोशिश कर रहे हैं। सरकारी नियम के मुताबिक, उसके परिवार वालों को 4 लाख रुपये मिलेंगे। हम हाथियों के मूवमेंट पर नज़र रख रहे हैं। 

इनपुट- भाषा

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। झारखण्ड से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।