Meen Rashifal 19 December 2025: आज मीन राशि वालों की किस्मत के सितारे जगमगा रहे हैं। आपके लिए आर्थिक और पेशेवर मामलों में अनुकूल स्थिति बन रही है। आज सही दिशा में लिया गया निर्णय लाभदायक साबित हो सकता है। नौकरीपेशा लोगों को सराहना और आगे बढ़ने के अवसर मिलते नजर आ रहे हैं। आचार्य इंदु प्रकाश जी के अनुसार, आज का दिन छात्रों के लिए भी पढ़ाई की रणनीति को बेहतर बनाने का संकेत दे रहा है। इस तरह से देखा जाए तो यह दिन आपके लिए प्रगति और संतुलन का है। आइए यहां विस्तार में जानते हैं आपका दैनिक राशिफल।
नए व्यवसाय में दोगुना लाभ, जॉब वालों की भी बल्ले-बल्ले
मीन राशि वालों के लिए आज का दिन खुशनुमा बना रहेगा। आज किसी नए व्यवसाय में पैसा लगाने से आपको दोगुना धनलाभ हो सकता है। आज आपके सकारात्मक विचारों से खुश होकर बॉस आपको उपहार के तौर पर कोई उपयोगी चीज आज गिफ्ट कर सकते हैं। स्टूडेंट को आज अपनी पढ़ाई में बदलाव करने के लिए टाइम टेबल में चेंजेस करने की जरूरत है। आज आपके बच्चे आपको गर्व महसूस करवा सकते हैं, जिससे समाज में आपका मान सम्मान बढ़ेगा। प्राइवेट ऑफिस में काम करने वालों का आज प्रमोशन हो सकता है।
आज आपके लिए शुभ रंग आसमानी और शुभ अंक 9 है।
(आचार्य इंदु प्रकाश देश के जाने-माने ज्योतिषी हैं, जिन्हें वास्तु, सामुद्रिक शास्त्र और ज्योतिष शास्त्र का लंबा अनुभव है। इंडिया टीवी पर आप इन्हें हर सुबह 7.30 बजे भविष्यवाणी में देखते हैं।)
पढ़ें सभी राशियों का आज का दैनिक राशिफल
- आज का मेष राशिफल
- आज का वृषभ राशिफल
- आज का मिथुन राशिफल
- आज का कर्क राशिफल
- आज का सिंह राशिफल
- आज का कन्या राशिफल
- आज का तुला राशिफल
- आज का वृश्चिक राशिफल
- आज का धनु राशिफल
- आज का मकर राशिफल
- आज का कुंभ राशिफल
- आज का मीन राशिफल