1. Hindi News
  2. राशिफल
  3. Makar Rashifal 19 Dec 2025: फैमिली टाइम के लिए तरस रहे लोगों के लिए शानदार दिन, बिजनेस में नए आइडिया और पुराने अनुभव दिलाएंगे सफलता

Makar Rashifal 19 Dec 2025: फैमिली टाइम के लिए तरस रहे लोगों के लिए शानदार दिन, बिजनेस में नए आइडिया और पुराने अनुभव दिलाएंगे सफलता

 Written By: Acharya Indu Prakash, Edited By: Arti Azad
 Published : Dec 19, 2025 06:10 am IST,  Updated : Dec 19, 2025 06:22 am IST

Makar Rashifal 19 December 2025: आपके लिए 19 दिसंबर 2025 का दिन अच्छा संकेत दे रहा है। आज आप अपने अनुभव और सोच के दम पर सही फैसले लेने में सफल रहेंगे। कामकाज और निजी जीवन दोनों में संतुलन बनाए रखना फायदेमंद हो सकता है। जानिए अपना आज का राशिफल।

Makar Rashifal 19 December 2025- India TV Hindi
19 दिसंबर 2025 मकर राशि का राशिफल Image Source : INDIA TV

Makar Rashifal 19 December 2025: आज मकर राशि वालों का फोकस परिवार और काम दोनों पर रहेगा। पुराने अनुभवों का सही उपयोग करने से कार्यक्षेत्र में लाभ मिल सकता है और व्यवसाय से जुड़े नए विचार भविष्य के लिए फायदेमंद साबित हो सकते हैं। दोस्तों और परिवार के साथ समय बिताने से मन प्रसन्न रहेगा। कुल मिलाकर, यह दिन जिम्मेदारी और समझदारी के साथ आगे बढ़ने का अवसर देता है। आचार्य इंदु प्रकाश जी से जानिए कि आज का दिन मकर राशि वालों के लिए कैसा रहने है। 

पिछली कंपनी का अनुभव आएगा काम

मकर राशि वालों के लिए आज का दिन पूरा समय परिवार वालों के साथ बीतेगा। परिवार वालों के साथ रात को बाहर डिनर पर भी जा सकते हैं। आज आपके मन में नए नए विचार आ सकते हैं, जिससे आपको आपके बिजनेस में काफी फायदा होने वाला है। काम धंधे में आज आपका मन लगेगा। ऑफिस में किसी जरूरी काम को पूरा करने के लिए आज पिछली कंपनी का अनुभव आपके काम आ सकता है। दोस्तों के साथ बाहर टहलने जा सकते हो।

आज आपके लिए शुभ रंग नेवी ब्लू और शुभ अंक 1 है। 

(आचार्य इंदु प्रकाश देश के जाने-माने ज्योतिषी हैं, जिन्हें वास्तु, सामुद्रिक शास्त्र और ज्योतिष शास्त्र का लंबा अनुभव है। इंडिया टीवी पर आप इन्हें हर सुबह 7.30 बजे भविष्यवाणी में देखते हैं।)

पढ़ें सभी राशियों का आज का दैनिक राशिफल

सभी 12 राशियों का वार्षिक राशिफल 2026

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। राशिफल से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।