1. Hindi News
  2. राशिफल
  3. Kark Rashifal 19 December 2025: आज भाग्य रहेगा मजबूत, नया व्यापार कर सकते हैं शुरू, पढ़ें कर्क राशिफल

Kark Rashifal 19 December 2025: आज भाग्य रहेगा मजबूत, नया व्यापार कर सकते हैं शुरू, पढ़ें कर्क राशिफल

 Written By: Acharya Indu Prakash Edited By: Laveena Sharma
 Published : Dec 19, 2025 06:10 am IST,  Updated : Dec 19, 2025 06:23 am IST

Kark Rashifal 19 December 2025: चंद्र की राशि कर्क के लिए आज का दिन शुभ रहेगा। भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। प्रमोशन के भी योग बन रहे हैं।

kark rashifal- India TV Hindi
कर्क राशिफल Image Source : INDIA TV

Kark Rashifal 19 December 2025: कर्क राशि वालों के लिए आज का दिन सबसे शुभ साबित होगा। करियर में खूब तरक्की मिलेगी। बिजनेस में भी सफलता पाएंगे। यात्रा पर जाने का प्लान बन सरकता है। नया काम शुरू करने के लिए भी आज का दिन शानदार है। चलिए विस्तार से जानते हैं कर्क राशि वालों का आज का राशिफल।

कर्क राशि वालों के लिए आज का दिन बेहतरीन होगा। पारिवारिक सामंजस्य बना रहेगा। आज आपका भाग्य आपका पूरा साथ देगा। आज आप अपने बचपन के दोस्त के साथ किसी लंबे टूर पर जा सकते हो। सरकारी ऑफिस में काम करने वालों का आज प्रमोशन हो सकता है। बेरोजगारों को आज नौकरी मिलने का योग बन रहा है। इस राशि वालों के आज रुके हुए सारे काम हो जाएंगे। आज आप नया व्यापार शुरू कर सकते हैं, आगे चलकर जिसमें आपको फायदा मिल सकता है।

  • शुभ रंग - बैंगनी
  • शुभ अंक - 6

पढ़ें सभी राशियों का आज का दैनिक राशिफल

सभी 12 राशियों का वार्षिक राशिफल 2026

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। राशिफल से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।