Kumbh Rashifal 19 December 2025: आज कुम्भ राशि वालों के लिए करियर और निवेश से जुड़े फैसले फायदेमंद रह सकते हैं। पढ़ाई कर रहे छात्रों और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वालों के लिए दिन अच्छा रहेगा। वैवाहिक जीवन में सामंजस्य और पेशेवर क्षेत्र में स्थिरता महसूस होगी। कुल मिलाकर, यह दिन भविष्य को मजबूत करने वाले कदम उठाने के लिए अनुकूल है। अगर आप डिटेल में जानना चाहते हैं कि आज का दिन आपके लिए कैसा रहने वाला है, तो यहां आचार्य इंदु प्रकाश जी बता रहे हैं कि आज आपकी किस्मत के सितारे क्या कह रहे हैं।
आज आर्किटेक्ट और कारोबारियों के लिए अच्छा दिन
कुम्भ राशि वालों आज का दिन आपके लिए अच्छे परिणाम लेकर आएगा। यह परिणाम व्यवसाय से जुड़ा हो सकता है। अगर आप नई जमीन लेने की सोच रहे हैं तो आज खरीद सकते हैं। इससे आपको भविष्य में फायदा जरूर होगा। उसका अच्छा परिणाम आपको जरूर मिलेगा। आज स्टूडेंट्स के लिए दिन अच्छा रहने वाला है। सरकारी एग्जाम की तैयारी करने वालों के लिए आज के दिन परिश्रम का अच्छा फल मिल सकता है। दांपत्य जीवन खुशनुमा बना रहेगा। बता दें कि आर्किटेक्ट के क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है।
आज आपके लिए शुभ रंग सुनहरा और शुभ अंक 6 है।
(आचार्य इंदु प्रकाश देश के जाने-माने ज्योतिषी हैं, जिन्हें वास्तु, सामुद्रिक शास्त्र और ज्योतिष शास्त्र का लंबा अनुभव है। इंडिया टीवी पर आप इन्हें हर सुबह 7.30 बजे भविष्यवाणी में देखते हैं।)
पढ़ें सभी राशियों का आज का दैनिक राशिफल
- आज का मेष राशिफल
- आज का वृषभ राशिफल
- आज का मिथुन राशिफल
- आज का कर्क राशिफल
- आज का सिंह राशिफल
- आज का कन्या राशिफल
- आज का तुला राशिफल
- आज का वृश्चिक राशिफल
- आज का धनु राशिफल
- आज का मकर राशिफल
- आज का कुंभ राशिफल
- आज का मीन राशिफल