1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फीचर
  4. काले पड़े स्विच बोर्ड को साफ करने के लिए अपनाएं ये घरेलू नुस्खे, नए जैसा चमकेगा Switch Board

काले पड़े स्विच बोर्ड को साफ करने के लिए अपनाएं ये घरेलू नुस्खे, नए जैसा चमकेगा Switch Board

 Written By: Ritu Raj
 Published : Dec 19, 2025 02:37 pm IST,  Updated : Dec 19, 2025 02:38 pm IST

स्विच बोर्ड पर लगे जिद्दी दाग को साफ करना थोड़ा मुश्किल होता है। ऐसे में यहां हम कुछ आसान घरेलू नुस्खे के बारे में बताने जा रहे हैं जिसकी मदद से आप आसानी से काले पड़े स्विच बोर्ड को साफ कर सकते हैं।

काले पड़े स्विच बोर्ड को साफ करने के लिए अपनाएं ये घरेलू नुस्खे- India TV Hindi
काले पड़े स्विच बोर्ड को साफ करने के लिए अपनाएं ये घरेलू नुस्खे Image Source : TIPS THEATER/YOUTUBE

घर को सुंदर बनाने के लिए इसे साफ सुथरा रखना बेहद जरूरी है। घर साफ होने से पॉजिटिविटी आती है। इसलिए लोग घर की समय समय पर सफाई भी करते हैं। ज्यादातर लोग घर के हर कोने को तो साफ करते हैं। लेकिन घर में लगे स्विच बोर्ड को साफ करना भूल जाते हैं जिसकी वजह से ये काले पड़ जाते हैं और काफी गंदे दिखते हैं। फिर इसे साफ करना काफी मुश्किल होता है। ऐसे में लोग अलग अलग तरह क्लीनर का इस्तेमाल करते हैं, लेकिन फिर भी रिजल्ट देखने को नहीं मिलता है। यहां हम आपको कुछ आसान घरेलू नुस्खे के बारे में बताने जा रहे हैं जिसकी मदद से आप गंदे काले पड़े स्विच बोर्ड को आसानी से साफ कर सकते हैं।

शेविंग क्रीम

फोम वाली शेविंग क्रीम को स्विच बोर्ड पर लगाकर कुछ मिनट के लिए छोड़ दें। इसके बाद सूखे कपड़े से पोंछ लें। इससे बोर्ड बिल्कुल नया जैसा चमकने लगेगा।

मिट्टी का तेल

पुराने समय से इस्तेमाल होने वाला यह नुस्खा बहुत कारगर है। कपड़े में थोड़ा मिट्टी का तेल लेकर रगड़ने से बोर्ड का कालापन तुरंत साफ हो जाता है।

लिक्विड डिटर्जेंट और गरम पानी

हल्के गुनगुने पानी में थोड़ा सा बर्तन धोने वाला लिक्विड मिलाएं। कपड़े को हल्का गीला करके स्विच बोर्ड साफ करें। ध्यान रहे कि कपड़ा बहुत अधिक गीला न हो।

इरेज़र से करें साफ

स्विच पर उंगलियों के काले निशानों को मिटाने के लिए रबर (इरेज़र) का इस्तेमाल करें। यह बहुत प्रभावी और सुरक्षित तरीका है। इससे हल्की गंदगी आसानी से साफ हो जाते हैं।

नेल पॉलिश रिमूवर

एक रुई के फाहे (Cotton ball) पर थोड़ा सा रिमूवर लें और दागों पर रगड़ें। ध्यान रखें कि रुई गीली हो, उससे लिक्विड टपकना नहीं चाहिए। नेल पेंट रिमूवर से रगड़कर स्विच बोर्ड साफ करें।

सफेद सिरका और पानी

बराबर मात्रा में सिरका और पानी मिलाएं। कपड़े के एक कोने को इस घोल में हल्का सा भिगोएं और बोर्ड पोंछें। इससे बिल्कुल साफ हो जाएंगे।

टूथपेस्ट

थोड़ा सा सफेद टूथपेस्ट पुराने टूथब्रश पर लगाएं और स्विच के कोनों को रगड़ें। बाद में हल्के नम कपड़े से पोंछकर सूखे कपड़े से सुखा लें। इससे जिद्दी दाग आसानी से निकल जाएंगे। 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Features से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल