1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. बासी रोटी खाने के नुकसान, जान लें सेवन करने का सही तरीका

बासी रोटी खाने के नुकसान, जान लें सेवन करने का सही तरीका

 Written By: Ritu Raj
 Published : Dec 19, 2025 01:39 pm IST,  Updated : Dec 19, 2025 01:39 pm IST

आमतौर पर भारतीय घरों में बासी रोटी खाना काफी सामान्य है, और कई लोग इसे दूध के साथ चाव से खाते हैं। लेकिन, अगर बासी रोटी को सही तरीके से स्टोर न किया जाए या वह बहुत ज्यादा पुरानी हो जाए, तो इसके कुछ नुकसान हो सकते हैं। यहां जान लें इससे होने वाले नुकसान।

बासी रोटी खाने के नुकसान- India TV Hindi
बासी रोटी खाने के नुकसान Image Source : FREEPIK

ज्यादातर भारतीय घरों में रात की बची हुई रोटी सुबह नाश्ते में खाई जाती है। हालांकि कुछ घरों में इसे खराब मानकर फेंक दिया जाता है, तो वहीं कुछ घरों में इसे हेल्दी माना जाता है। आयुर्वेद के मुताबिक अगर सही ढंग से बासी रोटी खाई जाए तो ये सेहत के लिए बेहद फायदेमंद हो सकती है। लेकिन अगर इसे सही समय पर न खाया जाए तो ये सेहत को नुकसान पहुंचा सकती है। ऐसे में यहां हम आपको बताने जा रहे हैं कि बासी रोटी खाने से क्या क्या नुकसान होते हैं और साथ ही ये भी जानेंगे कि बासी रोटी खाने का सही समय क्या है।

बासी रोटी खाने के नुकसान - Side Effects of Stale Roti/ Basi Roti khane ke Fayde

फूड पॉइजनिंग का खतरा

अगर रोटी को बने हुए 12-15 घंटे से अधिक हो गए हैं, तो उसमें बैक्टीरिया पनपने लगते हैं। ऐसी रोटी खाने से पेट में संक्रमण, उल्टी या दस्त (Food Poisoning) की समस्या हो सकती है।

पाचन संबंधी समस्याएं

बासी होने पर रोटी सख्त हो जाती है। इसे पचाना शरीर के लिए ताजा रोटी के मुकाबले थोड़ा मुश्किल हो सकता है, जिससे कुछ लोगों को भारीपन या गैस महसूस हो सकती है।

फंगस लगने का डर

नमी वाले मौसम (जैसे मानसून) में बासी रोटी पर बहुत जल्दी फंगस लग जाती है। कई बार यह आंखों से साफ नहीं दिखती, लेकिन यह पेट में जाकर गंभीर इन्फेक्शन पैदा कर सकती है।

पोषक तत्वों की कमी

ताजी रोटी में जो विटामिन्स और नमी होती है, समय बीतने के साथ वह कम होने लगती है। बहुत पुरानी रोटी खाने से आपको वह पोषण नहीं मिलता जो शरीर को चाहिए।

इन बातों का रखें ध्यान

समय सीमा: रोटी को बनने के 8 से 12 घंटे के भीतर ही खा लें।

स्टोर करने का तरीका: रोटी को हमेशा साफ, सूखे और एयरटाइट डिब्बे में रखें। अगर रोटी में से हल्की सी भी गंध (Smell) आ रही हो, तो उसे बिल्कुल न खाएं।

गर्म करके खाएं: बासी रोटी को खाने से पहले अच्छी तरह गर्म कर लें या उसे दूध में उबालकर खाएं, इससे बैक्टीरिया का खतरा कम हो जाता है।

Disclaimer: (इस आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स केवल आम जानकारी के लिए हैं। सेहत से जुड़े किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी भी तरह का बदलाव करने या किसी भी बीमारी से संबंधित कोई भी उपाय करने से पहले अपने डॉक्टर से सलाह जरूर लें। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।)

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हेल्थ से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।