A
  1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. फिलीपींस में फेंगशेन तूफान ने मचाई तबाही, 7 लोगों की मौत; बेघर हुए 14 हजार लोग

फिलीपींस में फेंगशेन तूफान ने मचाई तबाही, 7 लोगों की मौत; बेघर हुए 14 हजार लोग

फिलीपींस में फेंगशेन तूफान ने भारी तबाही मचाई है। तूफान की चपेट में आने से कम से कम 7 लोगों की मौत हो गई है। तूफान की वजह से हजारों लोगों को सुरक्षित जगहों पर जाने के लिए मजबूर होना पड़ा है।

Philippines Storm- India TV Hindi
Image Source : AP Philippines Storm

Philippines Fengshen Storm: उत्तर और मध्य फिलीपींस में आए उष्णकटिबंधीय तूफान ‘फेंगशेन’ के कारण कम से कम 7 लोगों की मौत हो गई है। तूफान की वजह से 22,000 से अधिक लोगों को बाढ़ एवं भूस्खलन की आशंका वाले क्षेत्रों को छोड़कर सुरक्षित जगहों पर जाने के लिए मजबूर होना पड़ा है। मौसम पूर्वानुमान एजेंसी ने बताया कि ‘फेंगशेन’ रविवार देर रात उत्तर फिलीपींस के लूजोन से दक्षिण चीन सागर की ओर बढ़ गया और इस दौरान क्षेत्र में 65 से 80 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलीं। 

रोक्सास शहर में बिगड़े हालात

सरकारी आपदा प्रबंधन एजेंसी ने तूफान के कारण 7 लोगों के मारे जाने की पुष्टि की है। उसने बताया कि मध्य कैपिज प्रांत के रोक्सास शहर में हाई टाइड के कारण कई गांवों में बाढ़ की स्थिति और गंभीर हो गई जिसके बाद हालात बिगड़ गए। राहत और बचाव कर्मियों ने लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया है। माना जा रहा है कि मृतकों का आंकड़ा बढ़ भी सकता है।

Image Source : apPhilippines Storm

हजारों लोग हुए बेघर

सरकारी आपदा प्रबंधन एजेंसी मुताबिक, रोक्सास में बाढ़ के पानी में डूबने से एक व्यक्ति की मौत होने की खबर है, जबकि पूर्वी क्यूजोन प्रांत के पिटोगो कस्बे में एक झोपड़ी पर पेड़ गिरने के कारण वहां सो रहे 2 बच्चों समेत 5 लोगों की जान चली गई। एजेंसी के अनुसार, तूफान के कारण लगभग 14,000 लोग बेघर हो गए हैं। उसने बताया कि ‘फेंगशेन’ के दक्षिण चीन सागर से होते हुए वियतनाम की ओर बढ़ने का पूर्वानुमान है। (एपी)

यह भी पढ़ें:

Russia Ukraine War: ट्रंप ने बताया कैसे खत्म होगी जंग, यूक्रेन के डोनबास क्षेत्र को लेकर दिया बड़ा बयान

हांगकांग इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर बड़ा हादसा, लैंडिंग के दौरान रनवे से फिसलकर समुद्र में गिरा विमान; 2 की मौत

Latest World News