अमेरिका और इजरायल की ओर से ईरान पर संयुक्त रूप से लगातार हमले किए जा रहे हैं। एक तरफ ईरान के लोग किसी भी समय मिसाइल गिर जाने के खौफ में जी रह हैं तो वहीं दूसरी तरफ ईरान से एक ऐसी तस्वीर सामने आई है, जिसने युद्ध के बीच एक नई बहस छेड़ दी है। दरअसल, सोमवार को ईरान के शरीफ यूनिवर्सिटी पर एक मिसाइल हमला किया गया। इस हमले में शरीफ यूनिवर्सिटी की इमारत बुरी तरह से ध्वस्त हो गई। वहीं टूटी-फूटी दीवारों और खंडहरनुमा क्लासरूम में एक प्रोफेसर ऑनलाइन क्लास लेता नजर आया। घटना का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।
टूटी इमारत के बीच प्रोफेसर ने ली ऑनलाइन क्लास
दरअसल, वीडियो में देखा जा सकता है कि मिसाइल हमले में शरीफ यूनिवर्सिटी बुरी तरह से तबाह हो चुकी है। यहां क्लास में हर तरफ मलबा बिखरा हुआ देखा जा सकता है। क्लासरूम की दीवारें भी टूट चुकी हैं, लेकिन अगर कुछ नहीं टूटा तो वो है उस प्रोफेसर का जज्बा, जिसने मलबे के बीच भी कल का ईरान तैयार करने में जुटा रहा। तस्नीम न्यूज के मुताबिक शरीफ यूनिवर्सिटी के संचार एवं प्रौद्योगिकी केंद्र के प्रमुख और गणित के प्रोफेसर ने उसी इमारत में ऑनलाइन क्लास ली, जहां हमले के बाद पूरी इमारत खंडहर में तब्दील हो गई थी।
ईरान की शरीफ यूनिवर्सिटी पर हुआ हमला
आपको बता दें कि सोमवार को तेहरान के शरीफ प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय में सूचना एवं संचार प्रौद्योगिकी भवन पर एक हवाई हमला हुआ। इस हमले के बाद यूनिवर्सिटी का पूरा इलाका खंडहर में तब्दील हो गया है और यूनिवर्सिटी के सभी छात्र परिसर छोड़कर चले गए हैं। ईरानी मीडिया ने इन हमलों और वहां इमारतों को हुए नुकसान की जानकारी दी, साथ ही परिसर के पास स्थित प्राकृतिक गैस वितरण केंद्र पर भी असर पड़ने की बात कही। इस यूनिवर्सिटी पर वर्षों से कई देशों ने प्रतिबंध लगा रखे हैं क्योंकि इसका सैन्य कार्यों, खासकर ईरान के बैलिस्टिक मिसाइल कार्यक्रम से संबंध रहा है। यह मिसाइल कार्यक्रम अर्धसैनिक बल रिवोल्यूशनरी गार्ड के नियंत्रण में है।
यह भी पढ़ें-
'आज रात एक पूरी सभ्यता की मौत होगी, जिसे कभी वापस नहीं लाया जा सकेगा', डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को लेकर किया ऐलान
Latest World News