1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अमेरिका
  4. 'आज रात एक पूरी सभ्यता की मौत होगी, जिसे कभी वापस नहीं लाया जा सकेगा', डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को लेकर किया ऐलान

'आज रात एक पूरी सभ्यता की मौत होगी, जिसे कभी वापस नहीं लाया जा सकेगा', डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को लेकर किया ऐलान

 Edited By: Subhash Kumar
 Published : Apr 07, 2026 05:51 pm IST,  Updated : Apr 07, 2026 06:03 pm IST

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए एक और बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा है कि आज रात एक पूरी सभ्यता की मौत होगी, जिसे कभी वापस नहीं लाया जा सकेगा।

donald trump on iran war- India TV Hindi
ट्रंप ने ईरान को फिर दी धमकी। (फाइल फोटो) Image Source : AP

मिडिल ईस्ट में 39 दिन से छिड़ी जंग अब और खतरनाक हो गई है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप युद्ध खत्म करना चाहते हैं लेकिन ईरान मानने को तैयार नहीं है। ट्रंप ने होर्मुज स्ट्रेट नहीं खोलने पर ईरान को बर्बाद करने की धमकी दी है जिसके बाद दुनिया में टेंशन बढ़ गई है। बता दें कि सीजफायर के लिए ट्रंप की डेडलाइन मंगलवार की रात खत्म हो रही है। अमेरिकी राष्ट्रपति ने धमकी दी है कि अगर ईरान नहीं मानता है तो वो उसे तबाह कर देंगे। अब ट्रंप ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में कहा है कि आज रात एक सभ्यता की मौत होने जा रही है।

पूरी सभ्यता मर जाएगी- ट्रंप

डोनाल्ड ट्रंप ने कहा- "आज रात एक पूरी सभ्यता मर जाएगी, जिसे दोबारा कभी वापस नहीं लाया जा सकेगा। मैं नहीं चाहता कि ऐसा हो, लेकिन संभवतः ऐसा होगा। हालांकि, अब जब हमारे पास पूर्ण और संपूर्ण सत्ता परिवर्तन है, जहां अलग, होशियार और कम कट्टरपंथी दिमाग मौजूद हैं, तो शायद कुछ क्रांतिकारी रूप से अद्भुत हो सकता है, कौन जानता है? आज रात हम दुनिया के लंबे और जटिल इतिहास के सबसे महत्वपूर्ण क्षणों में से एक का पता लगाएंगे। 47 साल की जबरन वसूली, भ्रष्टाचार और मौत का अंत आखिरकार होगा। ईश्वर ईरान के महान लोगों की रक्षा करे!"

ईरान के लिए कयामत की रात होगी- ट्रंप 

ट्रंप ने कहा है कि आज ईरान के लिए कयामत की रात होगी। ट्रंप ने ईरान को हमले का समय भी बता दे दिया है। ट्रंप ने कहा है कि आज रात  8 बजे तक अगर ईरान ने डील नहीं मानी तो उसके बाद ईरान में भयंकर तबाही मचाएंगे। पुल, प्लांट सब तबाह कर देंगे और ईरान के पास एक भी पावर प्लांट  नहीं बचेंगे। अगर ईरान चाहता है की वो खत्म न हो तो रात 8 बजे से पहले वो डील मान ले क्योंकि 10 दिन पूरे गए, अब भयानक हमले होंगे। ट्रंप ने कहा की अगर ईरान हमारी डील नहीं मानता और होर्मुज को नहीं खोलता तो ईरान में बड़ी तबाही मचाएंगे। ईरान को 4 घंटे के अंदर धुआं-धुआं कर देंगे और ईरान में ऐसी तबाही मचाएगें की ईरान कभी उठ नहीं पाएगा।

ईरान ने क्या कहा?

ट्रंप की धमकियों को लेकर ईरान ने भी करारा पलटवार किया है। ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने कहा की हम इस युद्ध को अंत तक ले जाएंगे और दुश्मनों को मुंहतोड़ जवाब भी देंगे ताकि दुश्मन भविष्य में हम पर हमले की कोई गुस्ताखी न करे। अराघची ने ट्रंप पर तंज कसते हुए कहा की उन्होंन ईरान से बहुत कुछ सीख ली होगी और उन्हें ये भी पता चल गया होगा की उनके साथ कितने लोग खड़े हैं।

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। US से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश