Russia ukraine War: रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने सऊदी अरब के क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान के साथ फोन पर बात की है। दोनों के बीच रूस-यूक्रेन युद्ध में शांति स्थापित करने के मुद्दे पर भी बातचीत हुई। इस दौरान रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने रूस और अमेरिका के बीच संबंधों को सामान्य करने को लेकर सऊदी अरब की मध्यस्थता पर भी बातचीत की।
पुतिन ने क्राउन प्रिंस को दिया धन्यवाद
क्रेमलिन की ओर से जारी बयान के मुताबिक, रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने संघर्ष विराम को लेकर बातचीत की मेजबानी करने के लिए सऊदी अरब के मध्यस्थता की कोशिशों के लिए भी सऊदी क्राउन प्रिंस को धन्यवाद दिया। वहीं, सऊदी अरब विदेश मंत्रालय के एक बयान में कहा गया कि सऊदी क्राउन प्रिंस ने रूसी राष्ट्रपति से कहा कि उनका शासन बातचीत को पूर्ण रूप से सुविधाजनक बनाने और यूक्रेन संकट के बीच राजनीतिक समाधान का समर्थन करने के लिए प्रतिबद्ध है।
जेलेंस्की ने दिया बड़ा बयान
इस बीच यहां यह भी बता दें कि, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप जंग रुकवाने की लगातार कोशिश कर रहे हैं। लेकिन यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने कुछ ऐसा कह दिया है, जिससे रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन का पारा हाई को सकता है। जेलेंस्की ने कहा कि पुतिन जंग नहीं रुकवाना चाहते हैं लेकिन वो सीधे तौर पर डोनाल्ड ट्रंप से यह कह पाने से डरते हैं।
पुतिन ने कहा क्या था
इससे हले रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने बृहस्पतिवार को कहा था कि वह यूक्रेन में 30 दिन के संघर्ष विराम से जुड़े अमेरिकी प्रस्ताव से सैद्धांतिक रूप में सहमत हैं, लेकिन इसकी शर्तों पर काम करने की जरूरत है। पुतिन ने स्थायी शांति बहाली पर जोर दिया था। पुतिन ने मॉस्को में संवाददाता सम्मेलन में कहा था कि हम निश्चित रूप से इसका समर्थन करते हैं। लेकिन ऐसे मुद्दे हैं जिन पर हमें चर्चा करने की आवश्यकता है।
यह भी पढ़ें:
डोनाल्ड ट्रंप ने किम जोंग उन को लेकर दिया हैरान करने वाला बयान, जानें क्या कह दिया
Explainer: ट्रेन हाईजैक की घटना के बाद सामने आया बलूच आर्मी का बदला रुख, जानिए क्या है समस्या की मूल जड़
Latest World News