1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अमेरिका
  4. डोनाल्ड ट्रंप ने किम जोंग उन को लेकर दिया हैरान करने वाला बयान, जानें क्या कह दिया

डोनाल्ड ट्रंप ने किम जोंग उन को लेकर दिया हैरान करने वाला बयान, जानें क्या कह दिया

 Published : Mar 14, 2025 11:48 am IST,  Updated : Mar 14, 2025 11:48 am IST

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने उत्तर कोरिया के नेता किम जोंग उन के लेकर बड़ी बात कही है। ट्रंप ने कहा कि किम के साथ उनके आज भी अच्छे रिश्ते हैं।

डोनाल्ड ट्रंप (L) और किम जोंग उन (R)- India TV Hindi
डोनाल्ड ट्रंप (L) और किम जोंग उन (R) Image Source : AP

वाशिंगटन: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि उत्तर कोरिया के नेता किम जोंग उन के साथ उनके अभी भी अच्छे संबंध हैं, जिनके साथ उन्होंने अपने पहले कार्यकाल के दौरान कई शिखर सम्मेलन किए थे। ट्रंप ने उत्तर कोरिया को एक बार फिर "परमाणु शक्ति" के रूप में संदर्भित किया है। नाटो महासचिव मार्क रूटे के साथ ओवल ऑफिस की बैठक के दौरान पत्रकारों द्वारा पूछे जाने पर कि क्या उनकी किम के साथ संबंधों को फिर से स्थापित करने की योजना है, ट्रंप ने कहा "मैं...किम जोंग उन के साथ मेरे बहुत अच्छे संबंध हैं, और हम देखेंगे कि क्या होता है, लेकिन निश्चित रूप से वह एक परमाणु शक्ति है।" 

परमाणु हथियारों की संख्या कम करने पर जोर

रूस और चीन के परमाणु शस्त्रागारों का जिक्र करते हुए डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि अगर वो परमाणु हथियारों की संख्या कम करने में सफल होते हैं, तो यह एक बड़ी उपलब्धि होगी। उन्होंने यह भी कहा कि अन्य देशों को भी इस प्रक्रिया में शामिल करना जरूरी होगा, जैसे भारत, पाकिस्तान और अन्य देश जिनके पास परमाणु हथियार हैं। मामले में व्हाइट हाउस के एक अधिकारी ने इस बात का दावा किया कि ट्रंप का लक्ष्य उत्तर कोरिया को पूरी तरह परमाणु निरस्त्रीकरण करना है, जैसा कि उन्होंने अपने पहले कार्यकाल में किया था। 

किम की बहन ने क्या कहा?

गौरतलब है कि, 15 फरवरी को अमेरिकी विदेश मंत्री और जापान तथा दक्षिण कोरिया के अधिकारियों ने भी उत्तर कोरिया के पूर्ण परमाणु निरस्त्रीकरण के लिए अपनी प्रतिबद्धता जताई थी। इससे पहले, किम जोंग उन की बहन किम यो जोंग ने ट्रंप प्रशासन की आलोचना की थी। साथ ही कहा था कि यह उत्तर कोरिया अपनी परमाणु क्षमता के कारण बना हुआ है।

यह भी पढ़ें:

Explainer: ट्रेन हाईजैक की घटना के बाद सामने आया बलूच आर्मी का बदला रुख, जानिए क्या है समस्या की मूल जड़

पाकिस्तान में ट्रेन हाईजैक के बाद अब हुआ आतंकी हमला, आत्मघाती हमलावर ने खुद को उड़ाया

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। US से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश