1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. इंडोनेशिया में दो ट्रकों की टक्कर से 13 लोगों की मौत, शादी से लौट रहे थे मेहमान; 5 घायल

इंडोनेशिया में दो ट्रकों की टक्कर से 13 लोगों की मौत, शादी से लौट रहे थे मेहमान; 5 घायल

इंडोनेशिया में दो ट्रकों की टक्कर से एक पिकअप वैन में सवार 13 लोगों की मौत हो गई है। ये लोग एक शादी समारोह से लौट रहे थे, उसी दौरान ये हादसा हुआ। घटना में पांच लोग घायल भी हैं, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

ओपन पिकअप में सवार 13 लोगों की मौत।- India TV Hindi
Image Source : X/ANAK__OGI ओपन पिकअप में सवार 13 लोगों की मौत।

जकार्ता: इस वक्त की बड़ी खबर इंडोनेशिया के जावा द्वीप से सामने आ रही है। यहां एक दर्दनाक सड़क हादसे में 13 लोगों की मौत हो गई। ये सभी लोग एक शादी समारोह से लौट रहे थे, जिसमें यह बतौर मेहमान शामिल हुए थे। जानकारी के मुताबिक ये सभी लोग एक खुले पिकअप वैन में सफर कर रहे थे। इस दौरान एक विंग-बॉक्स ट्रक ने उनकी ट्रक को पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर के बाद ट्रक दूसरी लेन में चली गई, जहां अन्य ट्रक ने उसमें टक्कर मार दी। इस तरह से दोनों ट्रकों की टक्कर से 13 लोगों की मौत हो गई, जबकि 5 लोग घायल बताए जा रहे हैं। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

दो ट्रकों की टक्कर से हुआ हादसा

पुलिस ने सोमवार को बताया कि इंडोनेशिया के मुख्य द्वीप जावा पर एक दर्दनाक हादसा हो गया। यहां एक व्यस्त हाईवे पर शादी के लिए मेहमानों को ले जा रही एक पिकअप ट्रक दो ट्रकों के बीच कुचल गई। इस हादसे में 13 लोगों की मौत हो गई, जबकि पांच लोग घायल हो गए हैं। स्थानीय ट्रैफिक पुलिस प्रमुख उडांग शरीफ हिदायत ने बताया कि यह दुर्घटना रविवार दोपहर इंद्रामायु रीजेंसी के कियाजारन कुलोन गांव के पास उत्तरी तटीय हाईवे पर हुई। यह समूह पड़ोसी पारेन गांव में एक शादी में शामिल होकर घर लौट रहा था।

ओपन पिकअप में सवार थे मेहमान

ट्रैफिक पुलिस अधिकारी ने बताया कि पीड़ित एक खुली पिकअप ट्रक में यात्रा कर रहे थे। हाईवे पर यू-टर्न लेने के लिए जब गाड़ी धीमी हुई और मीडियन ओपनिंग के पास रुकी, तो उसी दिशा में आ रहे एक विंग-बॉक्स ट्रक ने उसे पीछे से टक्कर मार दी। हिदायत ने कहा, "टक्कर से पिकअप दूसरी लेन में चली गई, जहां उसे एक और ट्रक ने टक्कर मार दी। इस ज़बरदस्त टक्कर से पिकअप ट्रक में सवार एक दर्जन से ज़्यादा लोग हाईवे पर जा गिरे।"

हादसे में पांच लोग घायल

पुलिस ने बताया कि इस हादसे में घायल हुए 5 लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया हैं। उन्हें मामूली से लेकर गंभीर चोटें आई हैं। अधिकारी दुर्घटना के कारणों की जांच कर रहे हैं। इससे पहले हाल ही में पाकिस्तान में भी एक बस खाई में गिर जाने से 40 लोगों की मौत हो गई थी। बता दें कि इंडोनेशिया में सड़क दुर्घटनाएं आम हैं, जहां ओवरलोडेड गाड़ियां, सड़क सुरक्षा के अपर्याप्त उपाय और ट्रैफिक नियमों का ठीक से पालन न करना अक्सर जानलेवा दुर्घटनाओं का कारण बनता है।

यह भी पढ़ें-

बैंकॉक के पब में लगी भीषण आग, 27 लोगों की मौत; VIDEO आया सामने

वियतनाम में पर्यटकों को ले जा रही नाव डूबी, 15 भारतीयों की मौत, पीएम मोदी ने जताया दुख

Latest World News