A
  1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. यरुशलम में आतंकी हमला, बस पर हुई अंधाधुंध फायरिंग; 6 की मौत घायल हुए 15 लोग

यरुशलम में आतंकी हमला, बस पर हुई अंधाधुंध फायरिंग; 6 की मौत घायल हुए 15 लोग

यरुशलम में बड़ा आतंकी हमला हुआ है। हमले के दौरान एक बस को निशाना बनाया गया है। इस हमले में 6 लोगों की मौत हो गई है और 15 लोग घायल हुए हैं। पुलिस ने फायरिंग करने वाले 2 हमलावरों को ढेर कर दिया है।

Jerusalem Terrorist attack- India TV Hindi
Image Source : AP Jerusalem Terrorist attack

यरुशलम: उत्तरी यरुशलम में भीड़भाड़ वाले एक चौराहे पर आतंकी हमला हुआ है। हमले के दौरान मौके पर उस वक्त अफरातफरी मच गई जब अचानक गोलियां चलने लगीं। गोलीबारी में कम से कम 6 लोगों की मौत हो गई है। फायरिंग में 15 अन्य लोग घायल भी हुए हैं जिनमें से 6 की हालत गंभीर बताई जा रही है। पुलिस ने कहा कि गोलीबारी शुरू होने के तुरंत बाद 2 हमलावरों को ढेर कर दिया गया। पुलिस की ओर से हमलावरों को लेकर विस्तार से कुछ भी नहीं बताया गया है।

घायल और बेहोश पड़े थे लोग

गोलीबारी यरुशलम के उत्तरी प्रवेश द्वार पर एक प्रमुख चौराहे पर हुई, जो पूर्वी यरुशलम में स्थित यहूदी बस्तियों की ओर जाने वाली सड़क पर स्थित है। इजरायली मीडिया के अनुसार, 2 हमलावर एक बस में सवार हुए और गोलीबारी शुरू कर दी। हमले के फुटेज में सुबह के व्यस्त समय में भीड़भाड़ वाले चौराहे पर स्थित एक बस स्टॉप से ​​कई लोग भागते हुए दिखाई दे रहे हैं। घटनास्थल पर पहुंचे चिकित्सकों ने बताया कि इलाके में अफरातफरी मची हुई थी और टूटे हुए शीशे बिखरे पड़े थे, सड़क पर और बस स्टॉप के पास फुटपाथ पर लोग घायल और बेहोश पड़े थे।

Image Source : apJerusalem Terrorist attack

इजरायल में हुए छिटपुट हमले

फलस्तीनी आतंकी समूहों की ओर से हमले पर तत्काल कोई टिप्पणी नहीं की गई है। गाजा में युद्ध ने इजरायल के कब्जे वाले वेस्ट बैंक और इजरायल दोनों में हिंसा में वृद्धि की है। पिछले कुछ महीनों में इजरायल में छिटपुट हमले हुए हैं, लेकिन आखिरी घातक सामूहिक गोलीबारी अक्टूबर 2024 में हुई थी, जब वेस्ट बैंक के 2 फलस्तीनियों ने तेल अवीव क्षेत्र में एक प्रमुख बुलेवार्ड और लाइट रेलवे स्टेशन पर गोलीबारी की थी, जिसमें 7 लोग मारे गए थे और कई अन्य घायल हुए थे। हमास की सैन्य शाखा ने इस हमले की जिम्मेदारी ली थी।

इजरायली रक्षा मंत्री ने दी है चेतावनी

उत्तरी यरुशलम में बस पर हमला ऐसे वक्त पर हुआ है जब हाल हाल ही में इजरायल ने गाजा में एक ऊंची इमारत को ध्वस्त कर दिया था। इस दौरान इजरायली रक्षा मंत्री इजराइल काट्ज ने कहा है था इमारत पर हमला तो बस शुरुआत है। उन्होंने चेतावनी भी दी थी कि एक बार 'कार्रवाई शुरू होने के बाद बंद नहीं होगी' और सेना की गतिविधियां बढ़ेंगी। (एपी)

यह भी पढ़ें:

Explainer: जानिए नेपाल में युवा क्यों कर रहे हैं उग्र प्रदर्शन, मचा है बवाल; भड़की हिंसा की आग?

अभी चेक कीजिए अपनी सैलरी, यदि इतनी हुई तो आप हमेशा के लिए स्वीडन में रह सकते हैं

Latest World News