A
  1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. चीन की मध्यस्थता में थाईलैंड और कंबोडिया के बीच हुई बैठक, जानें कैसे हैं ताजा हालात

चीन की मध्यस्थता में थाईलैंड और कंबोडिया के बीच हुई बैठक, जानें कैसे हैं ताजा हालात

थाईलैंड और कंबोडिया के बीच स‍ंघर्ष विराम को लेकर अजीब स्थिति बनी हुई है। अब चीन ने इस संघर्ष को लेकर बड़ी भमिका निभाई है। शंघाई में थाईलैंड और कंबोडिया के प्रतिनिधियों के बीच बैठक हुई है।

Cambodia Prime Minister Hun Manet (L) and Thailand acting Prime Minister Phumtham Wechayachai (R) - India TV Hindi
Image Source : AP Cambodia Prime Minister Hun Manet (L) and Thailand acting Prime Minister Phumtham Wechayachai (R)

Thailand Cambodia Conflict: थाईलैंड और कंबोडिया ने दोनों देशों के बीच मध्यस्थता के लिए चीन के हस्तक्षेप के बाद संघर्ष विराम के पालन को लेकर प्रतिबद्धता जताई है। मलेशिया में हुआ संघर्ष विराम समझौता सोमवार आधी रात से लागू होना था, हालांकि उसके बाद भी दोनों देशों ने एक-दूसरे पर हमलों के आरोप लगाए हैं। थाईलैंड की सेना ने कंबोडिया पर मंगलवार तड़के कई हमले करने का आरोप लगाया। इसके जवाब में कंबोडिया ने कहा कि किसी जगह गोलीबारी नहीं हुई। 

बुधवार को भी हुई गोलीबारी

थाईलैंड की सेना ने बुधवार को भी दोनों ओर से गोलीबारी होने की जानकारी दी है। थाईलैंड के विदेश मंत्रालय ने बुधवार सुबह एक बयान में कहा, “इस तरह की आक्रामकता एक बार फिर कंबोडियाई बलों की ओर से युद्ध विराम समझौते के स्पष्ट उल्लंघन को दर्शाती है।” हालांकि, बुधवार दोपहर तक दोनों पक्षों ने संघर्ष विराम के प्रति अपनी प्रतिबद्धता की पुष्टि की। 

चीन ने क्या कहा?

शंघाई में एक बैठक में दोनों पक्षों के प्रतिनिधि चीनी उप मंत्री सुन वेइदोंग के साथ मुस्कुराते हुए एक तस्वीर में दिखाई दिए। चीन के विदेश मंत्रालय के एक बयान में कहा गया, "कंबोडिया और थाईलैंड ने चीन के समक्ष संघर्ष विराम सहमति के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई और तनाव कम करने में सकारात्मक भूमिका के लिए चीन की सराहना की।" बयान के अनुसार, चीन ने कहा कि यह अनौपचारिक बैठक उसका "नवीनतम कूटनीतिक प्रयास" है और वह "उनके सीमा विवाद को सुलझाने में रचनात्मक भूमिका" निभा रहा है। 

कैसे शुरू हुआ संघर्ष

कंबोडिया और थाईलैंड के बीच 800 किलोमीटर लंबी सीमा को लेकर पहले भी झड़पें हो चुकी हैं। ताजा संघर्ष पिछले बृहस्पतिवार को सीमा पर एक बारूदी सुरंग में हुए विस्फोट में थाईलैंड के पांच सैनिकों के घायल होने के बाद शुरू हुआ था। (एपी)

यह भी पढ़ें:

थाईलैंड में हुआ दर्दनाक हादसा, पटाखा कारखाने में भयानक विस्फोट; 9 लोगों की मौत

हिरोशिमा जैसे 14300 परमाणु बम फटे एक साथ! 8.8 तीव्रता के भूकंप की ताकत जानकर हैरान रह जाएंगे आप

Latest World News