1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. UNSC में भारत ने पाकिस्तान को किया बेनकाब, कहा- 'संघर्ष में यौन हिंसा के अपराधियों को मिले सजा'

UNSC में भारत ने पाकिस्तान को किया बेनकाब, कहा- 'संघर्ष में यौन हिंसा के अपराधियों को मिले सजा'

भारत ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की खुली बहस में पाकिस्तान को पूरी तरह से बेनकाब कर दिया है। संघर्ष संबंधी यौन हिंसा पर भारत की ओर से वक्तव्य देते हुए भारतीय राजनयिक एल्डोस मैथ्यू पुन्नूस ने पाकिस्तान को धो डाला है।

भारतीय राजनयिक एल्डोस मैथ्यू पुन्नूस - India TV Hindi
Image Source : ANI भारतीय राजनयिक एल्डोस मैथ्यू पुन्नूस

UNSC Open Debate: संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की खुली बहस में भारत ने 1971 युद्ध का जिक्र कर पाकिस्तान को बेनकाब किया है। संघर्ष में यौन हिंसा पर खुली बहस में भारतीय राजनयिक एल्डोस मैथ्यू पुन्नूस ने कहा कि संघर्ष के दौरान यौन हिंसा जैसे घिनौने अपराध करने वालों की कड़ी निंदा की जानी चाहिए और उन्हें न्याय के कटघरे में खड़ा किया जाना चाहिए। पुन्नूस ने कहा कि यह एक शर्मनाक सच्चाई है कि 1971 में पाकिस्तानी सेना ने पूर्वी पाकिस्तान में लाखों महिलाओं पर अमानवीय यौन हिंसा की थी। दुर्भाग्य से यह निंदनीय सिलसिला आज भी बेरोकटोक और बेखौफ जारी है। 

OHCHR की हालिया रिपोर्टों का किया गया जिक्र

भारतीय राजनयिक ने कहा कि आज भी पाकिस्तान में अल्पसंख्यक समुदायों की महिलाओं और लड़कियों के साथ अपहरण, मानव तस्करी, बाल विवाह, जबरन विवाह, घरेलू दासता, यौन हिंसा और जबरन धर्मांतरण जैसी घटनाएं हो रही हैं। इन्हें सताने और डराने के हथियार के रूप में इस्तेमाल किया जा रहा है। इन घटनाओं का जिक्र और पुष्टि संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार संगठन (OHCHR) की हालिया रिपोर्टों में भी की गई है। 

ये है  पाकिस्तान की न्यायपालिका का हाल

भारतीय राजनयिक एल्डोस मैथ्यू पुन्नूस ने कहा कि रिपोर्टें यह भी बताती हैं कि पाकिस्तान की न्यायपालिका भी कई बार इन अपराधों को सही ठहराती हैं। यह विडंबना है कि जो लोग खुद ऐसे अपराध करते हैं, वही न्याय के ठेकेदार बनकर सामने भी आते हैं। उनकी दोहरी नीति और पाखंड साफ नजर आता है। 

यह भी पढ़ें:

अफगानिस्तान में हुआ भीषण सड़क हादसा, 50 से अधिक लोगों की गई जान

समंदर का श्राप है ये भूतिया जहाज, यहां भूत-प्रेत और आत्माओं का है वास; डरवानी है इसकी दास्तान

Latest World News