1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. अफगानिस्तान में हुआ भीषण सड़क हादसा, 70 से अधिक लोगों की गई जान

अफगानिस्तान में हुआ भीषण सड़क हादसा, 70 से अधिक लोगों की गई जान

 Published : Aug 20, 2025 06:41 am IST,  Updated : Aug 20, 2025 03:16 pm IST

अफगानिस्तान में हुए सड़क हादसे में 70 से अधिक लोगों की मौत हो गई है। हादसा हेरात प्रांत में हुआ है। पुलिस का कहना है कि तेज रफ्तार और लापरवाही की वजह से यह दर्दनाक बस हादसा हुआ है।

Afghanistan Road Accident (Representational Image)- India TV Hindi
Afghanistan Road Accident (Representational Image) Image Source : AP

Afghanistan Bus Accident: पश्चिमी अफगानिस्तान में भीषण सड़क हादसा हुआ है। इस हादसे में 70 से अधिक लोगों की मौत हो गई है। हादसा उस वक्त हुआ जब ईरान से लौटे प्रवासियों को ले जा रही एक यात्री बस ट्रक और एक मोटरसाइकिल से टकरा गई। स्थानीय पुलिस और एक प्रांतीय अधिकारी ने इस हादसे के बारे में जानकारी दी है।

इस वजह से हुआ हादसा

हेरात प्रांत की पुलिस ने बताया कि दुर्घटना बस की तेज रफ्तार और लापरवाही के कारण हुई। प्रांतीय अधिकारी मोहम्मद यूसुफ सईदी ने एएफपी को बताया कि बस हाल ही में ईरान से लौटे अफगानिस्तानियों को लेकर राजधानी काबुल जा रही थी। ये लोग हाल के महीनों में ईरान से निर्वासित या जबरन निकाले गए अफगानिस्तानियोंके बड़ा ग्रुप का हिस्सा थे। 

गुजरा जिले में हुआ है हादसा

सईदी ने बताया कि सभी यात्री प्रवासी इस्लाम कला नाम की जगह से बस में सवार हुए थे। यह हादसा हेरात शहर के बाहर गुजरा जिले में हुआ है। मरने वालों में ज्यादातर लोग बस में यात्रा कर रहे थे। 2 लोग ट्रक में और 2 अन्य मोटरसाइकिल पर सवार थे।

अफगानिस्तान में सड़क हादसों की वजह

बता दें कि, अफगानिस्तान में यातायात दुर्घटनाएं आम बात हैं। सड़क हादसों के कई कारण हैं जिनमें दशकों के संघर्ष के बाद खराब सड़कें, राजमार्गों पर खतरनाक ड्राइविंग और नियमों की अनदेखी शामिल है।फगानिस्तान में अधिकांश बसें पुरानी और तकनीकी रूप से असुरक्षित हैं और यह भी हादसे की बड़ी वजह है।

अफगानिस्तान में हुआ था भीषण सड़ हादसा

मई 2016 में अफगानिस्तान के दक्षिणी प्रांत जाबुल में कंधार-काबुल हाइवे पर 2 यात्री बसें और एक ट्रक आपस में टकरा गए थे। यह टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि हादसे के तुरंत बाद वाहनों में आग लग गई थी। बसों में महिलाएं, बच्चे और आम यात्री सफर कर रहे थे। आग लगने के कारण अधिकांश लोग बाहर नहीं निकल पाए और जिंदा जल गए थे। इस हादसे में कम से कम 73 लोगों की मौत हुई थी और दर्जनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए थे। 

यह भी पढ़ें:

समंदर का श्राप है ये भूतिया जहाज, यहां भूत-प्रेत और आत्माओं का है वास; डरवानी है इसकी दास्तान

मैक्रों के कान में फुसफुसाए ट्रंप और माइक रह गया ऑन, पुतिन को लेकर जो कहा पूरी दुनिया ने सुना; देखें VIDEO

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश