1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. भूकंप के तेज झटकों से हिली पाकिस्तान की धरती, रिक्टर स्केल पर 5.8 की तीव्रता, लोग घरों से बाहर निकले

भूकंप के तेज झटकों से हिली पाकिस्तान की धरती, रिक्टर स्केल पर 5.8 की तीव्रता, लोग घरों से बाहर निकले

 Written By: Niraj Kumar
 Published : Oct 17, 2026 01:05 pm IST,  Updated : Oct 17, 2026 02:20 pm IST

भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 5.8 मापी गई। भूकंप के झटकों से तेज कंपन हुआ और लोग अपने घरों से बाहर निकल पड़े। भूकंप से लोगों में अफरातफरी मच गई।

Earthquake- India TV Hindi
भूकंप Image Source : ANI

पाकिस्तान में आज एक बार फिर भूकंप के तेज झटकों ने लोगों में दहशत पैदा कर दी। भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 5.8 मापी गई। भूकंप के झटकों से तेज कंपन हुआ और लोग अपने घरों से बाहर निकल पड़े। भूकंप से लोगों में अफरातफर मच गई।

सुबह 10.37 पर आया भूकंप

नेशनल सेंटर फॉर सिस्मोलॉजी के मुताबिक पाकिस्तान में सुबह 10.37 पर भूकंप के झटके महसूस किए गए। इस भूकंप का केंद्र जमीन से 15 किमी की गहराई पर था। इसका अक्षांश 27.944 डिग्री उत्तर और देशांतर 66.532 डिग्री पूर्व था।

भूकंप के लिहाज से पाकिस्तान बेहद संवेदनशील

बता दें कि पाकिस्तान भूकंप के लिहाज से काफी संवेदनशील माना जाता है। यह दुनिया के उन देशों में शामिल है जहां भूकंप आने का खतरा अधिक रहता है। इसकी प्रमुख वजह है इस देश का भारतीय और यूरेशियन टेक्टोनिक प्लेटों की सीमा पर स्थित होना है। इन प्लेटों के आपस में टकराने के चलते इस इसाके में भूकंपीय गतिविधियां होती रहती हैं।

बलूचिस्तान, खैबर पख्तूनख्वा और गिलगित-बाल्टिस्तान जैसे क्षेत्र प्रमुख भ्रंश रेखाओं के करीब स्थित हैं इसलिए यहां भूकंप का खतरा ज्यादा रहता है। पंजाब और सिंध प्रांत भी भूकंपीय गतिविधियों के लिहाज से संवेदनशील इलाके हैं।

फरवरी में भी आया था भूकंप

बता दें कि इस साल फरवरी महीने में पाकिस्तान में 24 घंटे के अंदर 2 बार भूकंप आने से दहशत का माहौल बन गया था। उत्तर और उत्तर-पश्चिमी पाकिस्तान में 4.4 तीव्रता का भूकंप आया, जिसने लोगों को हिला कर रख दिया। किसी की मौत या संपत्ति का नुकसान नहीं हुआ था। यह भूकंप स्थानीय समय के मुताबिक सुबह करीब 9:30 बजे आया था। इसकी गहराई 14 किलोमीटर थी और इसका केंद्र अटॉक के बुरहान से 11 किलोमीटर उत्तर-पूर्व में स्थित था।

ये भी पढ़ें:

पाकिस्तान में स्कूल की छत गिरने से बड़ा हादसा, 29 बच्चों की मौत; घायलों में कई की हालत नाजुक

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश।