A
  1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. Israel Iran War Update LIVE: USA ने ईरान से 2000 मील दूर युद्धपोत पर हमला कर किया बड़ा अपराधः अराघची

Israel Iran War Update LIVE: USA ने ईरान से 2000 मील दूर युद्धपोत पर हमला कर किया बड़ा अपराधः अराघची

Iran Israel War: अमेरिका और इजरायल मिलकर ईरान पर बड़े पैमाने पर हमले कर रहे हैं। इस बीच एक सरकारी एजेंसी ने बताया कि अमेरिका और इजरायल के साथ चल रहे युद्ध में ईरान में मरने वालों की संख्या कम से कम 1,045 हो गई है। ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने जहाज पर हमले को महाअपराध बताया है।

Israel-US Attack On Iran- India TV Hindi
Image Source : AP Israel-US Attack On Iran

US Israel Iran War News: अमेरिका और इजरायल के हमलों से ईरान में भारी तबाही मची हुई है। हालिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, ईरान में मरने वालों की संख्या बढ़कर 1045 हो गई है। यह आंकड़ा ईरान की सरकारी और अर्ध-सरकारी एजेंसियों जैसे तस्नीम न्यूज एजेंसी और फाउंडेशन ऑफ मार्टियर्स एंड वेटरन्स अफेयर्स ने जारी किया है। सैनिक और आम नागरिक दोनों शामिल हैं। यह युद्ध अब छठे दिन में प्रवेश कर चुका है और स्थिति लगातार खतरनाक होती जा रही है। इस बीच ईरान की फॉरेन मिनिस्ट्री के स्पोक्सपर्सन एस्माईल बघाई ने US के डिफेंस सेक्रेटरी पीट हेगसेथ को वॉर क्रिमिनल बताया है। नेतन्याहू को आशंका है कि ह्वाइट हाउस ईरान से बैकडोर से वार्ता कर रहा है। इजरायली चैनल ने यह रिपोर्ट दी है। 

अमेरिका ने किया बड़ा अपराधः अराघची

ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने कहा है कि अमेरिका ने ईरान के तट से 2,000 मील दूर समुद्र में एक जघन्य अपराध किया है। भारत की नौसेना के अतिथि, लगभग 130 नाविकों को ले जा रहे फ्रिगेट 'डेना' पर अंतरराष्ट्रीय जलक्षेत्र में बिना किसी चेतावनी के हमला किया गया। मेरी बात याद रखना: अमेरिका को अपने द्वारा स्थापित इस मिसाल पर गहरा पछतावा होगा।

ईरान ने खाई कसम

ईरान के आईआरजीसी ने कसम खाई है कि वह अमेरिका और इजरायल पर बहुत बड़ी जवाबी कार्रवाई करेगा। ईरान ने कहा है कि एक्शन ऐसा होगा कि आंखें चौंधिया जाएंगी। 

इजरायल और ईरान की जंग लगातार भीषण होती जा रही है। इस बीच स्थिति का आकलन करने के बाद इजरायल के गृह मोर्चा कमान ने निर्देश जारी किया है कि देश भर में संरक्षित क्षेत्रों के निकट रहना भी अनिवार्य है। आईडीएफ ने कहा कि आपसे अनुरोध है कि गृह मोर्चा कमान के निर्देशों और आपको वितरित किए गए मार्गदर्शन का पालन करना जारी रखें।

28 फरवरी 2026 से शुरू हुए इन संयुक्त हमलों का मकसद ईरान के परमाणु कार्यक्रम को खत्म करना, बैलिस्टिक मिसाइल साइट्स को नष्ट करना और वहां के शासन में बदलाव लाना बताया जा रहा है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इन हमलों की घोषणा करते हुए कहा था कि यह इस वजह से किया गया है ताकि ईरान से आने वाले खतरे को खत्म किया जा सके। 

इजरायल के हमले अब लेबनान तक फैल गए हैं, जहां इजरायल ने हिजबुल्लाह के ठिकानों पर बमबारी की है। यह संघर्ष मध्य पूर्व के कई देशों को अपनी चपेट में ले रहा है। अमेरिका और इजरायल का कहना है कि हमले जारी रहेंगे जब तक उनके लक्ष्य पूरे नहीं हो जाते।। जंग में ईरान ने पलटवार करते हुए सऊदी अरब में अमेरिकी एंबेसी और UAE में अमेरिकी काउंसलेट पर अटैक गए हैं। ईरान ने इजरायल पर बैलिस्टिक मिसाइलें दागी हैं। इजरायल-अमेरिका गठबंधन और ईरान के बीच युद्ध से जुड़े अपडेट्स के लिए इंडिया टीवी की डिजिटल टीम के साथ बने रहिए।

यह भी पढ़ें:

अमेरिकी जनरल का बड़ा दावा, कहा- 'जंग शुरू होने के बाद से 86 फीसदी घटी ईरान की मिसाइल लॉन्च क्षमता'

VIDEO: अमेरिकी सबमरीन ने किया घातक हमला, ईरानी युद्धपोत को हिंद महासागर में डुबो दिया

 

Latest World News

Live updates : Israel Iran War Update LIVE

  • 1:31 PM (IST) Posted by Dharmendra Mishra

    श्रीलंका की ओर बढ़ रहा ईरान का दूसरा युद्धपोत

     श्रीलंका के एक मंत्री ने संसद को बताया कि एक अमेरिकी पनडुब्बी द्वारा एक ईरानी फ्रिगेट को नष्ट किए जाने के एक दिन बाद गुरुवार को एक दूसरा ईरानी युद्धपोत श्रीलंका के क्षेत्रीय जलक्षेत्र की ओर बढ़ रहा है।

  • 12:53 PM (IST) Posted by Dharmendra Mishra

    ईरान से युद्ध के बीच अमेरिका ने किया डूम्सडे मिसाइल का परीक्षण

    अमेरिका ने ईरान से युद्ध के बीच  विनाशकारी मिनुटमैन III बैलिस्टिक मिसाइल का परीक्षण किया है। कहा है कि 'यह कई साल पहले से निर्धारित एक नियमित प्रक्षेपण था - विश्व की घटनाओं के जवाब में नहीं।' यह आईसीबीएम हिरोशिमा से 20 गुना अधिक शक्तिशाली परमाणु हथियार ले जाने में सक्षम है।

  • 12:17 PM (IST) Posted by Dharmendra Mishra

    इजरायल पर फायर करने को तैयार थी ईरान की बैलिस्टिक मिसाइल, तभी IDF ने कर दिया हमला

    इजरायल पर ईरान की बैलिस्टिक मिसाइल लांच ही होने वाली थी, लेकिन इसी दौरान आईडीएफ ने लांचर वाहन पर हमला करके उसे नष्ट कर दिया। आईडीएफ ने इस हमले का एक वीडियो जारी किया है, जिसमें ईरानी बैलिस्टिक मिसाइल को नष्ट होते देखा जा सकता है।

  • 12:06 PM (IST) Posted by Dharmendra Mishra

    इजरायल और अमेरिका ने तेहरान के रिहायशी इलाकों में मचाई तबाही, देखें VIDEO

    इजरायल और अमेरिका ने तेहरान पर हमला करके बड़ी तबाही मचाई है। यह हमला रिहायशी इलाके में किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में आम लोगों की मौत हुई। इस हमले का वीडियो भी सामने आया है। 

  • 11:44 AM (IST) Posted by Dharmendra Mishra

    ईरान पर कनाडा के प्रधानमंत्री मार्क कार्नी का बयान, "सहयोगियों के साथ खड़े रहेंगे"

    कनाडा के प्रधानमंत्री मार्क कार्नी ईरान पर इजरायल और अमेरिका के हमले को लेकर बड़ा बयान दिया है। भागीदारी की संभावना को पूरी तरह से नकारा नहीं जा सकता...अगर उचित हुआ तो हम अपने सहयोगियों के साथ खड़े रहेंगे। हम हमेशा कनाडाई नागरिकों की रक्षा करेंगे और आह्वान किए जाने पर अपने सहयोगियों की भी रक्षा करेंगे। 

  • 11:39 AM (IST) Posted by Dharmendra Mishra

    IDF ने तेहरान में हमलों की नई श्रृंखला शुरू की

    IDF ने तेहरान में हमलों की एक और लहर शुरू कर दी है। आईडीएफ ने अभी-अभी तेहरान भर में ईरानी आतंकी शासन के बुनियादी ढांचे को निशाना बनाते हुए व्यापक हमलों की शुरुआत की है।

  • 11:34 AM (IST) Posted by Dharmendra Mishra

    अमेरिका ने ईरान के तट से 2000 मील दूर समुद्र में किया जघन्य अपराधः ईरान के विदेश मंत्री

    ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने कहा कि अमेरिका ने ईरान के तट से 2,000 मील दूर समुद्र में एक जघन्य अपराध किया है। उन्होंने कहा कि भारत की नौसेना के अतिथि लगभग 130 नाविकों को ले जा रहे फ्रिगेट 'डेना' पर अंतरराष्ट्रीय जलक्षेत्र में बिना किसी चेतावनी के हमला किया गया। मेरी बात याद रखना: अमेरिका को अपने द्वारा स्थापित इस मिसाल पर गहरा पछतावा होगा।

  • 11:28 AM (IST) Posted by Dharmendra Mishra

    कतर एयरवेज आज मस्कट और रियाद से कुछ राहत उड़ानों का करेगी संचालन

    कतर एयरवेज आज मस्कट और रियाद से कुछ राहत उड़ानों का संचालन करेगी। इससे युद्ध में फंसे यात्रियों को राहत मिलने की उम्मीद है। 

  • 10:56 AM (IST) Posted by Dharmendra Mishra

    ईरान के मिसाइल हमले में तेल-अवीव को भारी नुकसान

    ईरान के मिसाइल हमले में तेल-अवीव को भारी नुकसान पहुंचा है। इसका एक वीडियो सामने आया है, जिसमें ईरानी मिसाइलें तेल-अवीन में धमाका करते देखी जा सकती हैं। 

  • 10:30 AM (IST) Posted by Dharmendra Mishra

    इजरायल ने ईरान के परमाणु केंद्र को फिर बनाया निशाना, जारी किया VIDEO

    इजरायल ने ईरान के परमाणु केंद्र को फिर निशाना बनाया है। इसका VIDEO भी जारी किया है। आईडीएएफ ने लिखा कि इस्फहान और क़ुम (ईरान) में मिसाइल लॉन्चर और रक्षा प्रणाली पर हमला किया गया। आईडीएफ ने कहा कि ईरान के क़ुम क्षेत्र में वायु सेना के विमानों ने एक बैलिस्टिक मिसाइल लॉन्चर पर हमला किया और उसे नष्ट कर दिया, जो इज़राइल राज्य की ओर लॉन्च करने के लिए तैयार और सशस्त्र था।  इसके अलावा, इस्फहान में वायु सेना के विमानों पर हमला करने के उद्देश्य से तैयार एक रक्षा प्रणाली को भी नष्ट कर दिया गया।  ये हमले ईरानी आतंकी शासन की आग लगाने वाली प्रणालियों (फायर ऐरे) पर हमले के प्रयास में शामिल हैं और क्षेत्र में आईडीएफ की वायु श्रेष्ठता को और गहरा करते हैं।

     

  • 10:18 AM (IST) Posted by Dharmendra Mishra

    इराक के एरबिल एयरपोर्ट पर ईरान ने भेजा सुसाइड ड्रोन, ट्रैस करने में फेल हो गया अमेरिका; देखें VIDEO

    इराक के एरबिल एयरपोर्ट पर ईरान ने सुसाइड ड्रोन भेजकर हमला किया है। इस ट्रैस करने में अमेरिका फेल हो गया। इसका एक VIDEO भी सामने आया है। अमेरिका की सी-रैम वायु रक्षा प्रणाली एरबिल के आकाश में ईरानी आत्मघाती ड्रोन को रोकने में विफल रही।

  • 10:11 AM (IST) Posted by Dharmendra Mishra

    अमेरिकी सेंटकॉम ने जारी किया ईरान के मिसाइल भंडार पर हमले का VIDEO

    अमेरिकी सेंटकॉम ने ईरान के मिसाइल भंडार को नष्ट करने का एक वीडियो जारी किया है। इसमें लिखा है कि ईरानी शासन की मोबाइल मिसाइल प्रक्षेपण क्षमताओं को नष्ट करने का प्रयास जारी है। हम घातक सटीकता के साथ इन खतरों का पता लगा रहे हैं और उन्हें नष्ट कर रहे हैं।

  • 9:48 AM (IST) Posted by Dharmendra Mishra

    ईरानी मिसाइलों ने इजरायल के युद्ध मंत्रालय पर किया बड़ा हमला, तबाह हुआ किर्या भवन

    ईरानी मिसाइलों ने इजरायली शासन के युद्ध मंत्रालय के मुख्यालय पर बड़ा हमला किया है। इस हमले में इजराली युद्ध मंत्रालय के किर्या भवन के पास भारी तबाही मचाई गई है। 

     

  • 9:23 AM (IST) Posted by Dharmendra Mishra

    इजरायल ने IRGC की पूरी बिल्डिंग तबाह करने और 300 मिसाइलें नष्ट करने का दावा किया

    इजरायल ने ईरान के आईआरजीसी की पूरी बिल्डिंग को हमले में तबाह करने का दावा किया है। इस दौरान 300 से अधिक बैलिस्टिक मिसाइलें भी नष्ट होने का दावा किया है, जिन्हें आईआरजीसी के हेडक्वार्टर में रखा गया था। 

  • 9:20 AM (IST) Posted by Dharmendra Mishra

    इजरायल ने तेहरान के आर्मी हेड क्वार्टर पर किया बड़ा हमला

    इजरायली सेना ने तेहरान के आर्मी हेड क्वार्टर पर बड़ा हमला किया है। इससे पहले ईरानी मिसाइलों ने येरूशलम और तेल-अवीब पर हमला किया था। 

  • 9:10 AM (IST) Posted by Dharmendra Mishra

    इजरायल-अमेरिकी को देंगे आंखें चौंधिया देने वाला जवाबः ईरान

    ईरान ने बड़ी प्रतिज्ञा ले ली है। आईआरजीसी का कहना है कि इजरायल और अमेरिका पर वह बहुत बड़ा विनाशकारी हमला करेगा, जिससे दोनों की आंखें चौंधिया जाएंगी। 

  • 8:52 AM (IST) Posted by Dharmendra Mishra

    ईरान ने अमेरिका की जैस्म क्रूज मिसाइल के कर दिए टुकड़े, जारी किया VIDEO

    ईरान ने अमेरिका का जैस्म क्रूज मिसाइल को मार कर गिरा दिया है। इसके बाद वह टुकड़ों-टुकड़ों में बिखर गई है। ईरान ने इसका एक वीडियो भी जारी किया है। 

  • 8:46 AM (IST) Posted by Dharmendra Mishra

    ईरानी मिसाइल गिरने के अलर्ट के बाद येरूशलम में बहुत बड़ा विस्फोट

    येरूशल में बहुत बड़े धमाके की आवाज सुनी गई है। इजरायली सेना ने लोगों को ईरानी मिसाइल गिरने को लेकर अलर्ट जारी किया था। इसके कुछ देर बाद ही येरूशलम में बड़े धमाके की आवाज सुनाई दी है। 

  • 8:39 AM (IST) Posted by Dharmendra Mishra

    कुवैत में तेल टैंकरों के पास हुआ विस्फोट

    कुवैत में तेल टैंकरों के पास विस्फोट की सूचना है। हालांकि इसमें किसी तरह का नुकसान नहीं हुआ है। 

  • 8:08 AM (IST) Posted by Dharmendra Mishra

    USS एयरक्राफ्ट कैरियर गेराल्ड आर फोर्ड से लगातार उड़ान भर रहे अमेरिकी फाइटर, देखें वीडियो

    अमेरिका का गेराल्ड आर. फोर्ड कैरियर स्ट्राइक ग्रुप भूमध्य सागर से ऑपरेशन एपिक फ्यूरी के समर्थन में चौबीसों घंटे अभियान चला रहा है। मध्य पूर्व में एक अन्य कैरियर स्ट्राइक ग्रुप की मौजूदगी के साथ, अमेरिकी सेनाएं समुद्र से ईरान पर दबाव बना रही हैं। 

  • 7:39 AM (IST) Posted by Dharmendra Mishra

    इजरायल-ईरान में महाभीषण जंग जारी, होर्मुज़ जलडमरूमध्य से 90% तेल के जहाज बंद

    रिपोर्टों के अनुसार जंग के चलते अब होर्मुज़ जलडमरूमध्य से गुजरने वाले तेल टैंकरों की संख्या में 90% की भारी गिरावट आई है। ब्रिटेन की समुद्री एजेंसी (UKMTO) ने कुवैत के पास सुबह-सुबह एक बड़े विस्फोट की सूचना दी है, जिसमें खाड़ी के पानी में तेल फैल गया है।

  • 7:30 AM (IST) Posted by Dharmendra Mishra

    ईरानी मिसाइलें बन रहीं इजरायल के लिए काल, देखें वीडियो

    ईरान का जवाबी हमला तेज हो गया है। ईरानी मिसाइलें अब इजरायल पर कहर बनकर टूट रही हैं। इसे वीडियो में देखा जा सकता है। वह फिलिस्तीन के ऊपर से गुजरते हुए, तेल अवीव पर हमला कर रही हैं। 

  • 7:21 AM (IST) Posted by Dharmendra Mishra

    ईरानी मिसाइलों को इंटरसेप्ट करने के बावजूद तेल-अवीव में सुनी जा रही बड़े धमाकों की आवाज

    ईरानी मिसाइलों को इजरायल द्वारा इंटरसेप्ट करने का दावा भले ही किया जा रहा है, लेकिन इसके बावजूद वह मिसाइलें  तेल-अवीव पर हिट कर रही हैं।

  • 7:18 AM (IST) Posted by Dharmendra Mishra

    इजरायल के बाद अमेरिका ने भी इंटरसेप्ट किया ईरान की मिसाइल, देखें वीडियो

    इजरायल के बाद अमेरिका ने भी ईरानी मिसाइल को इंटरसेपट किया है। इसका वीडियो भी सामने आया है। तेहरान पर इजरायल और अमेरिका के संयुक्त हमले के बाद ईरान ने मिसाइल हमले तेज कर दिए हैं। 

  • 7:11 AM (IST) Posted by Dharmendra Mishra

    ईरान ने तेल-अवीव पर ताजा हमला किया, देखें वीडोय

    ईरान ने इजरायल पर कई मिसाइलों से बड़ा हमला किया है। इसका वीडियो भी सामने आया है। इजरायली सेना लगातार ईरानी मिसाइलों को ट्रैस कर करने का प्रयास कर रही है। बावजूद कुछ मिसाइलें तेल-अवीव को हिट कर रही हैं। 

     

  • 6:55 AM (IST) Posted by Dharmendra Mishra

    IDF और ईरानी सेना में भीषण जंग छिड़ गई है, इजरायल देश के नाम जारी किया संदेश

    IDF और ईरानी सेना में भीषण जंग चल रही है। इस बीच आईडीएफ ने कुछ देर पहले ईरान से इज़रायल राज्य के क्षेत्र की ओर मिसाइलें दागी गई हैं। रक्षा प्रणालियां खतरे को रोकने के लिए काम कर रही हैं। पिछले कुछ मिनटों में, होम फ्रंट कमांड ने संबंधित क्षेत्रों में मोबाइल फोनों पर सीधे प्रारंभिक निर्देश जारी किया है। आईडीएफ ने कहा है कि जनता से अनुरोध है कि वे जिम्मेदारी बरतें और निर्देशों के अनुसार कार्य करें। अलर्ट मिलने पर सुरक्षित स्थानों में प्रवेश करना अनिवार्य है और तब तक वहीं रहना चाहिए जब तक नई घोषणा न हो। सुरक्षित स्थान से बाहर निकलने की अनुमति केवल स्पष्ट निर्देश मिलने के बाद ही दी जाएगी; होम फ्रंट कमांड के निर्देशों का पालन जारी रखें।

  • 6:43 AM (IST) Posted by Dharmendra Mishra

    ईरानी हमले से इराक में हाहाकार, बंद हुए सभी पावर ग्रिड

    ईरान के मिसाइल और ड्रोन हमले से इराक में तबाही मच गई है। इराक में पावर ग्रिड ने काम करना बंद कर दिया है। लिहाजा पूरे इराक में अंधेरा छा गया है। 

  • 6:41 AM (IST) Posted by Dharmendra Mishra

    लेबनान में इजरायल का जमीनी ऑपरेशन शुरू, आईडीएफ की सेना दुश्मन के घर में घुसी

    लेबनान में इजरायली सेना ने जमीनी ऑपरेशन शुरू कर दिया है। इजरायली सेना ने लेबनान में घुसकर हिजबुल्लाह के खिलाफ अभियान शुरू किया है। 

  • 6:39 AM (IST) Posted by Dharmendra Mishra

    इजरायल ने इंटरसेप्ट की तेल अवीव में ईरानी मिसाइल, बड़े खतरे को टाला

    इजरायल-अमेरिका और ईरान का युद्ध लगातार जारी है। ईरान ने तेल-अवीव पर बड़ा मिसाइल हमला किया, जिसे आईडीएफ ने हवा में ही इंटरसेप्ट कर लिया। 

     

  • 6:25 AM (IST) Posted by Dharmendra Mishra

    ईरान के IRGC ने तेल अवीव बेन गुरियन अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे किया घातक हमला

    ईरान के IRGC ने इजरायली दुश्मन की राजधानी तेल अवीव के बाहरी इलाके में स्थित बेन गुरियन अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर हुए मिसाइल हमले की जिम्मेदारी ली है।

  • 6:18 AM (IST) Posted by Dharmendra Mishra

    इजरायल ने किया ईरान के मिसाइल लांच साइट पर बड़ा हमला

    इजरायल ने ईरान के मिसाइल लांच साइट पर बहुत बड़ा हमला किया है। आईडीएफ ने यह दावा तब किया है, जब ईरान मिसाइल लांच करने जा रहा था। 

  • 6:14 AM (IST) Posted by Dharmendra Mishra

    UAE के तेल डिपो पर ईरान का महाविनाशकारी हमला, लगी भयानक आग

    यूएई के फुजैराह में स्थित एक तेल डिपो में ईरान के हमले से भीषण लगी है। यह आग भयंकर रूप से बढ़ती जा रही है। 

  • 5:29 AM (IST) Posted by Amit Mishra

    इजरायल ने हिजबुल्लाह के ठिकानों पर शुरू किया अटैक

    इजरायल ने बेरूत पर हमला किया है। लेबनान की राजधानी में धमाकों की आवाज सुनाई दी है। इजरायली हमलों में शहर के दक्षिणी इलाकों को निशाना बनाया गया। इजरायली सेना ने इन हमलों की जिम्मेदारी ली है। इजरायली सेना ने कहा कि उसने हिजबुल्लाह के इंफ्रास्ट्रक्चर पर हमला करना शुरू कर दिया है।

  • 5:18 AM (IST) Posted by Amit Mishra

    ईरान ने EU पर ‘दोहरे स्टैंडर्ड’ का आरोप लगाया

    ईरान के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने यूरोपियन यूनियन पर दोहरे मापदंड अपनाने का आरोप लगाया है। यह आरोप तब लगाया गया जब यूरोपियन यूनियन के विदेश नीति प्रमुख ने इलाके में तेहरान के कामों के बारे में कमेंट किया। ईरान के विदेश मंत्रालय ने कहा कि ईरान के खिलाफ हमलों की निंदा ना करके यूरोपियन यूनियन ने अपनी नैतिक और राजनीतिक दिशा खो दी है।

  • 5:05 AM (IST) Posted by Amit Mishra

    सऊदी अरब ने 3 मिसाइलों को किया इंटरसेप्ट

    सऊदी अरब के रक्षा मंत्रालय ने कहा है कि अल-खारज शहर के बाहर 3 क्रूज मिसाइलों को रोका गया और नष्ट कर दिया गया है। फिलहाल किसी तरह के नुकसान की कोई खबर नहीं है। यह घटना मध्य पूर्व में बढ़ रहे तनाव के बीच हुई है।

  • 5:01 AM (IST) Posted by Amit Mishra

    ईरान देता रहेगा इजरायल और अमेरिका को जवाब

    ईरान के विदेश मंत्री ने तुर्की के अपने काउंटरपार्ट से कहा है कि तेहरान इजरायल और अमेरिका के हमलों का जवाब देना जारी रखेगा। ईरान के विदेश मंत्रालय के मुताबिक, तुर्की के विदेश मंत्री हकन फिदान के साथ एक फोन कॉल में, ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने कहा कि ईरान की सेना तब तक नहीं रुकेगी जब तक कि दुश्मनों को खत्म नहीं कर दिया जाता।

  • 4:42 AM (IST) Posted by Amit Mishra

    ईरान में नहीं घुस रहे कुर्दिश लड़ाके

    ईरान की सेमी-ऑफिशियल तस्नीम न्यूज एजेंसी ने फॉक्स न्यूज और दूसरे आउटलेट्स की उन खबरों का खंडन किया है कि कुर्दिश लड़ाके ईरान में घुस रहे हैं। इलम, केरमानशाह और वेस्ट अजरबैजान के बॉर्डर वाले प्रांतों में अपने ही 3 रिपोर्टरों का हवाला देते हुए, तस्नीम ने कहा कि ये खबरें झूठी थीं और मिलिटेंट्स के ईरान का बॉर्डर पार करने की कोई खबर नहीं थी। ईरानी कुर्दिश पार्टियों के अलायंस के मीडिया अधिकारी ने भी कहा कि उनकी सेनाएं जमीनी ऑपरेशन शुरू नहीं कर रही हैं।

  • 4:30 AM (IST) Posted by Amit Mishra

    पड़ोसियों पर हमले इंटरनेशनल कानून का उल्लंघन: अरब लीग

    अरब लीग के सेक्रेटरी-जनरल अहमद अबुल घेट ने अरब देशों के खिलाफ ईरान के लगातार हमलों से लीग की निराशा को दोहराया है। एक बयान में घेट ने कहा कि ये हमले इंटरनेशनल कानून का उल्लंघन हैं। घेट ने कहा कि ईरान के हमलों ने ईरान और अरब देशों के बीच दुश्मनी पैदा कर दी है, जिसका भविष्य के रिश्तों पर गहरा असर पड़ेगा।

  • 4:23 AM (IST) Posted by Amit Mishra

    ईरान के फॉरेन ऑफिस ने पीट हेगसेथ पर निशाना साधा

    ईरान की फॉरेन मिनिस्ट्री के स्पोक्सपर्सन एस्माईल बघाई ने US के डिफेंस सेक्रेटरी पीट हेगसेथ को वॉर क्रिमिनल बताया है। बघाई ने उनके कुछ पब्लिक कमेंट्स को कोट किया है। बघाई ने हेगसेथ के बयानों का रेफरेंस देते हुए कहा, “‘तेहरान के ऊपर से उड़ते हुए, ईरान के ऊपर से उड़ते हुए, उनकी कैपिटल के ऊपर से उड़ते हुए…ईरानी ऊपर देख रहे हैं और उन्हें सिर्फ US-इजरायली एयर पावर दिख रही है। पूरे दिन आसमान से मौत और तबाही’”  बघाई ने कहा, “यह वॉर क्राइम और इंसानियत के खिलाफ क्राइम का कन्फेशन है। सिर्फ एक NAZI सोच वाला इंसान ही अपने बॉस की इच्छाओं को पूरा करने के लिए किसी दूसरे देश पर बेरहमी से मौत और तबाही मचा सकता है।”

  • 4:11 AM (IST) Posted by Amit Mishra

    इजरायल की न्यूक्लियर फैसिलिटी पर हमला करेगा ईरान

    ईरानी मिलिट्री के एक अधिकारी ने कहा कि अगर अमेरिका और इजरायल इस्लामिक रिपब्लिक में सरकार बदलने की कोशिश करते हैं, तो ईरान इजरायल की डिमोना न्यूक्लियर फैसिलिटी को निशाना बनाएगा। सेमी-ऑफिशियल ISNA न्यूज एजेंसी ने बताया कि अधिकारी ने चेतावनी दी है कि अगर ऐसी कोशिशें की गईं तो ईरान दक्षिणी इजरायल में न्यूक्लियर साइट पर हमला कर सकता है।

  • 4:04 AM (IST) Posted by Amit Mishra

    ईरानी राष्ट्रपति ने की स्पेन की तारीफ

    ईरानी राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियन ने ईरान के खिलाफ जंग में अमेरिका की मदद करने से स्पेन के इनकार की तारीफ की है। ईरानी नेता ने कहा, “ सैन्य हमले का स्पेन का जिम्मेदाराना व्यवहार दिखाता है कि पश्चिम में अभी भी नैतिकता जागी हुई अंतरात्मा मौजूद है। मैं स्पेन के अधिकारियों की उनके रुख के लिए तारीफ करता हूं।”

  • 3:24 AM (IST) Posted by Amit Mishra

    इजरायली हमलों में 3 की मौत, 6 घायल

    लेबनान की हेल्थ मिनिस्ट्री ने बताया कि बुधवार शाम को इजरायल के 2 अलग-अलग हमलों में 3 लोग मारे गए है। इन हमलों नें 6 लोग घायल भी हुए हैं। मिनिस्ट्री ने बताया कि हमले बेरूत के पास एयरपोर्ट रोड पर हुए थे।

  • 2:53 AM (IST) Posted by Amit Mishra

    इजरायली एयरफोर्स ने ईरान में मिसाइल लॉन्चर पर किया हमला

    इजरायल की मिलिट्री ने बुधवार को कहा कि उसकी एयरफोर्स ने देश के पश्चिमी और मध्य हिस्सों में ईरानी बैलिस्टिक मिसाइल साइट्स को नष्ट कर दिया है। इस हमले से इजरायली इलाके की ओर प्रोजेक्टाइल लॉन्च करने के लिए इस्तेमाल किए जा रहे इंफ्रास्ट्रक्चर पर असर पड़ा है।

     

  • 2:37 AM (IST) Posted by Amit Mishra

    ईरान को लीड करने वाला मर जाता है: ट्रंप

    अमेरिकी प्रेसिडेंट डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि यूनाइटेड स्टेट्स और इजरायल ईरान के खिलाफ जंग जारी रखेंगे। उन्होंने कहा कि तेहरान में लीडरशिप अब बिखरी हुई है। “हम अब बहुत मजबूत स्थिति में हैं और उनकी लीडरशिप तेजी से खत्म हो रही है। जो कोई भी लीडर बनना चाहता है, वह मर जाता है।”

  • 2:34 AM (IST) Posted by Amit Mishra

    इजरायल और हिजबुल्लाह कर रहे सीजफायर का उल्लंघन

    यूनाइटेड नेशंस के शांति सैनिकों ने कहा कि उन्होंने देखा है कि लेबनान से इजरायल में रॉकेट दागे गए हैं। शांति सैनिकों ने यह भी कहा कि कई गांवों के पास इजरायली मिलिट्री की गतिविधियां और हवाई हमले देखे गए हैं। शांति सेना के मुताबिक, दोनों पक्ष 2006 के UN सिक्योरिटी काउंसिल के सीजफायर का उल्लंघन कर रहे हैं। 7,500 सैनिकों वाली इस सेना ने कहा कि वह दक्षिणी लेबनान में जमीन पर मौजूद है।

     

  • 1:51 AM (IST) Posted by Amit Mishra

    इजरायल ने ईरान पर शुरू किए हमले

    इजरायल ने ईरान पर हमलों को नया चरण शुरू किया है। इजरायली सेना का कहना है कि ईरान की राजधानी तेहरान पर हमले मिलिट्री इंफ्रास्ट्रक्चर को टारगेट कर रहे हैं। अमेरिका-इजरायली हमलों में अब तक ईरान में 1,000 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है।

  • 1:46 AM (IST) Posted by Amit Mishra

    'ईरान पर हमला अंतरराष्ट्रीय कानून का उल्लंघन'

    इराक के एक प्रमुख धार्मिक नेता अयातुल्ला अली अल-सिस्तानी ने ईरान पर इजरायल-अमेरिका के हमलों की निंदा की है। उन्होंने कहा कि संयुक्त राष्ट्र की मंजूरी के बिना वैश्विक संस्था के सदस्य देश पर हमला करना अंतरराष्ट्रीय कानून का उल्लंघन है। ईरान में जन्मे अल-सिस्तानी, जो दुनिया के सबसे प्रभावशाली शिया धर्मगुरुओं में से एक हैं, ने चेतावनी दी कि युद्ध से व्यापक अराजकता और लंबे समय तक अशांति फैलेगी, ''जिससे इस क्षेत्र के लोगों और अन्य लोगों के हितों को भी भारी नुकसान होगा।'' 

  • 1:39 AM (IST) Posted by Amit Mishra

    इजरायल ने किया भीषण हमला

    इजरायली सेना ने कहा है कि उसने पूर्वी तेहरान में एक परिसर पर हमला किया है, जिसमें इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कोर, खुफिया निदेशालय, बासिज अर्धसैनिक बल, ईरान की साइबर इकाई और ''विरोध प्रदर्शनों को दबाने के लिए जिम्मेदार आंतरिक सुरक्षा इकाई'' का मुख्यालय स्थित है। एक इजरायली सैन्य अधिकारी ने बताया कि इस हमले में 100 से अधिक लड़ाकू विमानों द्वारा 250 से अधिक बम गिराए गए। 

  • 1:32 AM (IST) Posted by Amit Mishra

    स्पेन ने व्हाइट हाउस के दावों को बताया गलत

    स्पेन ने मिलिट्री बेस पॉलिसी में बदलाव के व्हाइट हाउस के दावों को गलत बताया है। स्पेन की सरकार ने इस बात से इनकार किया है कि वह ईरान पर US मिलिट्री हमले में मदद करेगी, जो व्हाइट हाउस के बयान से उलट है। इससे पहले व्हाइट हाउस की प्रेस सेक्रेटरी कैरोलिन लेविट ने कहा था कि ट्रंप के मैड्रिड के साथ ट्रेड बंद करने की धमकी के बाद स्पेन इस इलाके में US मिलिट्री ऑपरेशन में मदद करने के लिए सहमत हो गया है।

  • 1:26 AM (IST) Posted by Amit Mishra

    'आतंकवादी शासन को पूरी तरह से कुचल दिया गया'

    व्हाइट हाउस की प्रेस सेक्रेटरी कैरोलिन लेविट ने कहा, "प्रेसिडेंट डोनाल्ड ट्रंप की लीडरशिप में, ईरान के बदमाश आतंकवादी शासन को पूरी तरह से कुचल दिया गया है। दुनिया के सबसे बड़े आतंकवाद को सपोर्ट करने वाले देश को 47 साल तक बर्दाश्त करने और उसे बढ़ावा देने का सिलसिला खत्म हो गया है। पहले के नेता इस खतरे से निपटने में बहुत कमजोर और बेअसर रहे हैं।"

  • 1:20 AM (IST) Posted by Amit Mishra

    ट्रंप को पसंद है शांति और डिप्लोमेसी

    व्हाइट हाउस की प्रेस सेक्रेटरी कैरोलिन लेविट ने कहा कि दुनिया जानती है कि प्रेसिडेंट डोनाल्ड की पसंद हमेशा शांति और डिप्लोमेसी पहले रखना है। सबूत के तौर पर पिछले साल खत्म किए गए 8 और ग्लोबल झगड़ों को ही देखें। बदकिस्मती से, आतंकवादी ईरानी सरकार ने अच्छी नीयत से बातचीत करने से मना कर दिया। उन्होंने हिंसा और तबाही का यह रास्ता चुना, और वो अपने भयानक फैसले का नतीजा भुगत रहे हैं।"

  • 12:58 AM (IST) Posted by Amit Mishra

    ईराक में बिजली संकट

    इराक के बिजली मंत्रालय के प्रवक्ता का कहना है कि देश में बिजली ग्रिड में गड़बड़ी तकनीकी दिक्कत की वजह से हुई। गड़बड़ी बसरा में रुमैला गैस से चलने वाले पावर प्लांट को गैस सप्लाई में अचानक कमी की वजह से हुई। उन्होंने कहा कि पूरे देश में बिजली ठीक करने का काम चल रहा है।

  • 12:52 AM (IST) Posted by Amit Mishra

    ईरान में बढ़ी मरने वालों की संख्या

    ईरान की एक सरकारी एजेंसी ने बुधवार को बताया कि अमेरिका और इजरायल के साथ चल रहे युद्ध में ईरान में मरने वालों की संख्या कम से कम 1,045 हो गई है। ईरान के फाउंडेशन ऑफ मार्टर्स एंड वेटरन्स अफेयर्स ने यह संख्या बताते हुए कहा कि यह अब तक पहचानी गई और दफनाने के लिए तैयार की गई लाशों की संख्या है। 

  • 12:01 AM (IST) Posted by Amit Mishra

    इजरायल ने लेबनान में 70 से ज्यादा लोगों को मार डाला

    लेबनान की हेल्थ मिनिस्ट्री ने बुधवार को कहा कि 3 दिन पहले हिजबुल्लाह के साथ शुरू हुई ताजा तनातनी के बाद से इजरायली हमलों में 72 लोग मारे गए हैं और 437 घायल हुए हैं। सोशल अफेयर्स मिनिस्टर हनीद सईद ने कहा कि 83,000 से ज्यादा लोग बेघर भी हो गए हैं। ईरान से जुड़ा हिजबुल्लाह सोमवार को लड़ाई में शामिल हो गया था और एक साल से ज्यादा समय में पहली बार इजरायल पर मिसाइलें और ड्रोन दागे हैं।

  • 11:53 PM (IST) Posted by Amit Mishra

    बगदाद एयरपोर्ट के पास मार गिराए गए ड्रोन

    इराक में बगदाद के इंटरनेशनल एयरपोर्ट के पास ड्रोन्स को मार गिराया गया है। एक इराकी अधिकारी ने बताया, "बगदाद एयरपोर्ट के पास 2 ड्रोन मार गिराए गए, जिसमें किसी के हताहत होने या सामान के नुकसान की कोई खबर नहीं है।" बगदाद में एक और सिक्योरिटी सोर्स ने इस घटना की पुष्टि की है। एयरपोर्ट में एक मिलिट्री बेस भी है, जिसमें एक US डिप्लोमैटिक फैसिलिटी है और यहां पहले US के नेतृत्व वाली गठबंधन सेना रहती थी।

  • 11:28 PM (IST) Posted by Amit Mishra

    बगदाद में US एम्बेसी ने जारी की एडवाइजरी

    ईरान के खिलाफ अमेरिकी युद्ध तेज हो रहा है। हालात को देखते हुए बगदाद में US एम्बेसी ने देश के नागरिकों को सलाह दी है कि वो या तो तुरंत इराक छोड़ दें या वहीं पर पनाह लें।

     

  • 10:50 PM (IST) Posted by Amit Mishra

    मिडिल ईस्ट से कितने अमेरिकी घर लौटे?

    28 फरवरी से अब तक 17,500 से अधिक अमेरिकी नागरिक मिडिल ईस्ट से यूनाइटेड स्टेट्स लौट चुके हैं। US स्टेट डिपार्टमेंट के अधिकारी डायलन जॉनसन ने कहा कि अकेले मंगलवार को 8,500 से ज्यादा लोग आए हैं।

  • 10:18 PM (IST) Posted by Amit Mishra

    लेबनान के प्रेसिडेंट ने US से की रिक्वेस्ट

    लेबनान के प्रेसिडेंट जोसेफ आउन ने देश में US एम्बेसडर से कहा है कि वो इजरायली हमलों को रोकने के लिए वॉशिंगटन से दखल देने की रिक्वेस्ट करें, प्रेसिडेंसी की तरफ से एक बयान में यह बात कही गई है। आउन ने यह रिक्वेस्ट US एम्बेसडर माइकल इस्सा के साथ पहले हुई एक मीटिंग के दौरान की, जिसमें उन्होंने लेबनान और मिडिल ईस्ट के मौजूदा हालात पर बात की।

  • 9:36 PM (IST) Posted by Amit Mishra

    घट गई ईरान की मारक क्षमता

    जॉइंट चीफ्स ऑफ स्टाफ के चेयरमैन का कहना है कि ईरान की बैलिस्टिक मिसाइलों की संख्या शनिवार से 86 फीसदी कम हो गई है, पिछले 24 घंटों में दागी गई मिसाइलों में 23 प्रतिशत की गिरावट आई है। जॉइंट चीफ्स ऑफ स्टाफ के चेयरमैन ने कहा, "उनके एकतरफा हमले वाले ड्रोन शॉट शुरुआती दिनों की तुलना में 73 फीसदी कम हुए हैं।" इस बीच कुछ एक्सपर्ट्स ने कहा है कि ईरान लड़ाई को लंबा खींचने के लिए कुछ हथियार रिजर्व में रख सकता है।

  • 8:51 PM (IST) Posted by Mangala Yadav

    श्रीलंका की नेवी ने 87 लाशें बरामद की

    श्रीलंका की नेवी का कहना है कि उसने समुद्र से 87 लाशें बरामद की हैं, जहां एक ईरानी वॉरशिप डूबा था। वहीं, पश्चिमी देशों के एक अधिकारी का कहना है कि ईरान अभी की रफ़्तार से कई और दिनों तक मिडिल ईस्ट में मिसाइलें दाग सकता है। हालांकि US और इज़राइल के हमलों ने ईरान की लॉन्च रेट को कम कर दिया है, फिर भी तेहरान के पास अभी भी काफ़ी मिसाइल कैपेसिटी है और अगर वह अपनी बची हुई मिसाइलों को बचाकर रखता है तो वह हमलों को और लंबा खींच सकता है।  

     

  • 8:13 PM (IST) Posted by Mangala Yadav

    ईरान के 2000 ठिकानों पर अमेरिका का हमला

    मिडिल ईस्ट में पिछले 4 दिन से लागतार बम मिसाइल और ड्रोन के अटैक हो रहे हैं...ईरान ने जंगी मोर्चे पर बैलेस्टिक मिसाइलें लॉन्च कर दी हैं..तो अमेरिका बी 52 बॉम्बर से तबाही मचा रहा है...अमेरिका ने दावा किया है कि ईरान के 2000 ठिकानों को तबाह किया गया है तो ईरान कह रहा है कि उसने इजरायल के साथ साथ 12 मुल्कों में तबाही मचाई है।

  • 7:18 PM (IST) Posted by Mangala Yadav

    ईरान के करज शहर में भारी तबाही

    ईरान पर अमेरिका और इजरायल की स्ट्राइक जारी है....ईरान के करज शहर में जबरदस्त हमला हुआ है....यहां भारी तबाही मची है.....करज सिटी में धुएं के गुबार उठ रहे हैं...हर तरफ अफरातफरी मची है.....इस बीच अमेरिका ने भी कह दिया है कि वो ईरान पर हमले और तेज करेगा।

  • 6:57 PM (IST) Posted by Mangala Yadav

    श्रीलंका के तट पर ईरानी युद्धपोत पर हमला

    श्रीलंका की नौसेना ने कहा कि ईरानी युद्धपोत हिंद महासागर के द्वीप के तट पर डूब गया है। विदेशी मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, श्रीलंका के दक्षिणी तट पर डूबने वाले ईरानी वॉरशिप पर कथित तौर पर तब हमला हुआ था जब वह श्रीलंकाई पानी के दायरे से बाहर था। श्रीलंका नेवी के स्पोक्सपर्सन बुद्धिका संपत ने कहा कि कई लाशें मिलीं, जिनके ईरानी जहाज़ के लोगों के होने का शक है। उन्होंने कहा, “हालांकि यह हमारे दायरे से बाहर था, लेकिन यह हमारे सर्च और रेस्क्यू इलाके में है। इंटरनेशनल ज़िम्मेदारियों के हिसाब से हम सबसे पहले मदद करने वाले हैं। उन्होंने आगे कहा, “हमें पानी में तैरते हुए लोग मिले और हमने उन्हें बचाया। बाद में, पूछने पर पता चला कि वे ईरानी जहाज़ के थे। हमने उन्हें तुरंत करापितिया टीचिंग हॉस्पिटल पहुंचाया, जहां उनका इलाज चल रहा है। 

  • 6:30 PM (IST) Posted by Mangala Yadav

    कुवैत ने भारतीय नागरिकों को दी बड़ी राहत

    कुवैत में भारतीय दूतावास ने ट्वीट किया, "अभी के हालात की वजह से  कुवैत के आंतरिक मंत्रालय ने आज ये ऑटोमैटिक राहत के तरीके बताए हैं जो इलेक्ट्रॉनिक तरीके से लागू किए गए हैं और इन पर लगने वाली फीस और जुर्माने से छूट दी गई है।

     1. विज़िट वीज़ा का एक महीने का एक्सटेंशन 2. जो लोग अभी कुवैत से बाहर हैं, उनके लिए तीन महीने का अतिरिक्त अनुपस्थिति अवधि।"

  • 5:32 PM (IST) Posted by Mangala Yadav

    ईरान में अब तक 1,045 लोगों की मौत

    ईरान की एक सरकारी एजेंसी ने बुधवार को बताया कि अमेरिका और इज़राइल के साथ चल रहे युद्ध में ईरान में मरने वालों की संख्या कम से कम 1,045 हो गई है। ईरान के फाउंडेशन ऑफ़ मार्टर्स एंड वेटरन्स अफेयर्स ने यह संख्या बताते हुए कहा कि यह अब तक पहचानी गई और दफ़नाने के लिए तैयार की गई लाशों की संख्या है।

  • 4:48 PM (IST) Posted by Mangala Yadav

    कतर ने ईरान के मिसाइल को मार गिराया

    कतर रक्षा मंत्रालय ने बुधवार को कहा कि ईरान ने 10 ड्रोन औऱ 2 मिसाइल से हमला किया। उनकी सेना ने सभी मिसाइल औऱ ड्रोन को मार गिराया है।

  • 4:37 PM (IST) Posted by Mangala Yadav

    UAE ने ईरान की मिसाइल और ड्रोन को मार गिराया

    UAE एयर डिफेंस ने ईरान की 3 बैलिस्टिक मिसाइल और 129 ड्रोन को सफलतापूर्वक मार गिराया। रक्षा मंत्रालय ने घोषणा की कि UAE एयर डिफेंस ने आज (4 मार्च, 2026) 3 बैलिस्टिक मिसाइलों को सफलतापूर्वक इंटरसेप्ट किया और 129 ड्रोन का पता लगाया, जिनमें से 121 ड्रोन को इंटरसेप्ट किया गया जबकि 8 देश के इलाके में गिरे।  

     

  • 3:39 PM (IST) Posted by Mangala Yadav

    दुश्मन का साथ देने वाले दुश्मन माने जाएंगे

    ईरान के न्यायपालिका प्रमुख गुलाम होसैनी मोहसेनी एजेई ने लोगों को देश के खिलाफ अमेरिका-इज़रायल युद्ध के समर्थन में "कुछ भी कहने या करने" के खिलाफ चेतावनी दी है। उन्होने कहा 
    "हमने अब यह भी घोषणा कर दी है कि जो लोग किसी भी तरह से दुश्मन के साथ सहयोग करेंगे, उन्हें दुश्मन माना जाएगा। जैसा कि हमने अशांति के दौरान कहा था। 

     

  • 2:56 PM (IST) Posted by Vinay Trivedi

    ईरान के इस्फहान प्रांत में 5 लोगों की मौत

    ईरान के मध्य इस्फहान प्रांत में आज (बुधवार को) सुबह हुए इजरायली हमलों में 5 लोग मारे गए। ये हमले नजफाबाद, फरेदान, मोबाराकेह, अरान वा बिदगोल, काशान और शाहरेजा में हुए और इनमें 15 आवासीय इमारतों को भी नुकसान पहुंचा।

  • 2:46 PM (IST) Posted by Vinay Trivedi

    बहरीन ने लोगों से घर के अंदर रहने की अपील की

    बहरीन की सेना के मुताबिक, उसने जंग की शुरुआत से लेकर अब तक ईरान की तरफ से देश पर दागी गई 74 मिसाइलों और 95 ड्रोनों को तबाह कर दिया है। बुधवार को जारी एक स्टेटमेंट में, सेना के जनरल कमांड ने लोगों से घर के अंदर रहने और क्षतिग्रस्त स्थानों के पास जाने या उनकी वीडियो बनाने से बचने की अपील की।

  • 2:36 PM (IST) Posted by Vinay Trivedi

    गल्फ में फंसे नागरिकों को निकालेगी ब्रिटिश सरकार

    ब्रिटिश सरकार ने गल्फ में फंसे हुए नागरिकों को निकालने के लिए योजना बनाई है। ब्रिटिश सरकार के मुताबिक, खाड़ी क्षेत्र में फंसे हजारों ब्रिटिश नागरिकों में से कुछ को वापस लाने के लिए बुधवार देर रात ओमान से एक चार्टर्ड फ्लाइट उड़ान भरेगा। इस उड़ान की सीरीज में सबसे पहले सबसे ज्यादा जोखिम वाले लोगों को प्रॉयरिटी दी जाएगी।

  • 2:26 PM (IST) Posted by Vinay Trivedi

    इजरायल ने तेहरान में मार गिराया ईरानी फाइटर जेट

    इजरायली सेना ने कहा कि आज (बुधवार को) उसके एफ-35 स्टील्थ फाइटर जेट्स में से एक ने तेहरान के ऊपर ईरानी लड़ाकू विमान याक-130 मार गिराया। उसमें उस वक्त ईरानी पायलट भी सवार था। इजरायल ने इसे उनके लड़ाकू विमान की तरफ से ईरानी पायलट युक्त विमान को हवा से हवा में मार गिराने की पहली घटना बताया है।

  • 2:19 PM (IST) Posted by Vinay Trivedi

    ईरानी विदेश मंत्री ने ट्रंप पर धोखे का लगाया आरोप

    ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने एक बार फिर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप पर निशाना साधा। अब्बास अराघची ने कहा कि ट्रंप ने कूटनीति और उन्हें चुनने वाले अमेरिकियों के साथ धोखा किया है। जब जटिल परमाणु वार्ता को संपत्ति के सौदे के जैसा समझा जाता है, और बड़े-बड़े झूठ सच्चाई को ढक लेते हैं, तो अवास्तविक उम्मीदें कभी पूरी नहीं हो सकतीं। इसका नतीज होता है बदले की भावना से बातचीत की मेज पर बमबारी।

  • 2:08 PM (IST) Posted by Vinay Trivedi

    ईरान के शहरों में हवाई हमले तेज

    ईरान के उर्मिया और करमानशाह शहरों में इजरायली एयरफोर्स हवाई हमले कर रही है। चश्मदीदों के मुताबिक, बुधवार तड़के पूर्वी तेहरान में भी एयरस्ट्राइक हुई। इजरायली आर्मी ने कहा कि उसने तेहरान में बड़े पैमाने पर अटैक शुरू कर दिए हैं।

  • 2:03 PM (IST) Posted by Vinay Trivedi

    4-5 मार्च को खुला रहेगा एयरस्पेस

    ईरान के साथ संघर्ष के दौरान बंद रहे बेन गुरियन एयरपोर्ट से सीमित उड़ानें दोबारा शुरू करने के लिए इजरायल 4 और 5 मार्च की रातों के बीच अपना एयरस्पेस एक बार फिर से खोल रहा है। इस दौरान, लिमिटेड उड़ानों को पास किया जाएगा।

  • 1:54 PM (IST) Posted by Vinay Trivedi

    बासिज में इजरायली वायुसेना का भीषण हमला

    आईडीएफ ने तेहरान में ईरानी शासन से जुड़े बासिज और आंतरिक सुरक्षा कमान केंद्रों पर सिलसिलेवार धमाके किए हैं। इन कमान केंद्रों का उपयोग ईरानी शासन पूरे ईरान में अपना नियंत्रण रखने के लिए करता था। आईडीएफ ने यहां मिसाइल दागी जाने वाली जगहों और अन्य प्रणालियों को भी तबाह कर दिया।