Vladimir Putin India Visit: रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने वार्षिक उच्च स्तरीय बैठक के लिए भारत आएंगे। राष्ट्रपति पुतिन ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का निमंत्रण स्वीकार कर लिया है। रूसी न्यूज एजेंसी तास (TASS) ने इस बारे में जानकारी दी है। इससे पहले सोमवार को दोनों नेताओं के बीच बातचीत भी हुई थी। बातचीत में पीएम मोदी ने पुतिन को भारत में होने वाले भारत-रूस वार्षिक शिखर सम्मेलन के लिए भी आमंत्रित किया था।
पुतिन और पीएम मोदी की हुई बात
रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने सोमवार को पीएम मोदी से फोन पर बात भी की थी। बातचीत के दौरान पुतिन ने पहलगाम आतंकवादी हमले की कड़ी निंदा करते हुए कहा कि दोषियों को न्याय के कठघरे में लाया जाना चाहिए। विदेश मंत्रालय के अनुसार, पुतिन ने मोदी से यह भी कहा कि रूस आतंकवाद के खिलाफ भारत की लड़ाई का पूरा समर्थन करता है।
भारत के साथ है रूस
मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘राष्ट्रपति पुतिन ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से बात की और भारत के पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले की कड़ी निंदा की।’’ जायसवाल ने कहा, ‘‘उन्होंने निर्दोष लोगों की मौत पर गहरा दुख व्यक्त किया और आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में भारत को पूर्ण समर्थन देने की बात कही।’’
पीएम मोदी ने दी विक्टरी डे शुभकामनाएं
जायसवाल ने कहा, ‘‘उन्होंने (पुतिन) इस बात पर जोर दिया कि इस जघन्य हमले के दोषियों और उनके समर्थकों को न्याय के कठघरे में लाया जाना चाहिए।’’ प्रधानमंत्री ने रूस के ‘विक्टरी डे’ की 80वीं वर्षगांठ के अवसर पर रूसी राष्ट्रपति को शुभकामनाएं भी दीं।
यह भी पढ़ें:
पहलगाम आतंकी हमले के बाद सहमा पाकिस्तान, अब 120 KM तक मार करने वाली मिसाइल का किया परीक्षण
ईरान ने दिखाई ताकत, अब ठोस ईंधन वाली बेहद खतरनाक बैलिस्टिक मिसाइल से उठाया पर्दा
Latest World News