1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. पहलगाम आतंकी हमले के बाद सहमा पाकिस्तान, अब 120 KM तक मार करने वाली मिसाइल का किया परीक्षण

पहलगाम आतंकी हमले के बाद सहमा पाकिस्तान, अब 120 KM तक मार करने वाली मिसाइल का किया परीक्षण

 Published : May 05, 2025 01:48 pm IST,  Updated : May 05, 2025 02:10 pm IST

पाकिस्तान ने सतह से सतह पर मार करने वाली फतेह मिसाइल का परीक्षण किया है। पाकिस्तान दावा करता है कि यह मिसाइल 120 किलोमीटर मार करने में सक्षम है।

पाकिस्तान ने किया फतेह मिसाइल का परीक्षण (प्रतीकात्मक तस्वीर)- India TV Hindi
पाकिस्तान ने किया फतेह मिसाइल का परीक्षण (प्रतीकात्मक तस्वीर) Image Source : AP

Pakistan Fatah Missile Test: जम्मू कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद भारत के कड़े तेवरों से पाकिस्तान सहमा हुआ है। पाकिस्तान को इस बात का डर सता रहा है कि भारत उसके खिलाफ सैन्य कार्रवाई कर सकता है। इस बीच डरे हुए पाकिस्तान ने एक बार फिर अपनी मिसाइल ताकत दिखाने की कोशिश की है। पाकिस्तानी मीडिया के मुताबिक पाकिस्तान ने सतह से सतह पर मार करने वाली फतेह मिसाइल का परीक्षण किया है। दावा किया जाता है कि ह मिसाइल 120 किलोमीटर तक मार कर सकती है। 

फतेह मिसाइल के बारे में जानें

फतेह मिसाइल की बात करें तो यह कम दूरी की सतह से सतह पर मार करने वाली बैलिस्टिक मिसाइल है। यह ठोस ईंधन आधारित मिसाइल है जिसकी वजह से इसे जल्दी लॉन्च किया जा सकता है। यह पारंपरिक (Conventional) और गैर-पारंपरिक (न्यूक्लियर) हथियारों को ले जाने में सक्षम मानी जाती है। पाकिस्तान का दावा है कि इसमें आधुनिक नेविगेशन प्रणाली लगी है जो इसे सटीक बनाती है।

अब्दाली मिसाइल का किया टेस्ट

भारत से बढ़े तनाव के बीच यह पहला मौका नहीं है जब पाकिस्तान ने अपनी मिसाइल का परीक्षण किया है। हाल ही में उसने 450 किलोमीटर की दूरी तक सतह से सतह तक मार करने में सक्षम अब्दाली हथियार प्रणाली का परीक्षण किया था। अब्दाली मिसाइल टेस्ट के बाद राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी और प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने वैज्ञानिकों और इंजीनियरों को बधाई दी थी। 

रूस के सामने गिड़गिड़ाया पाकिस्तान

भले ही पाकिस्तान मिसाइल पर मिसाइलें उड़ा रहा हो लेकिन यह तो साफ है कि वह डरा हुआ है। पाकिस्तान ने रूस से इस मामले में दखल देने की मांग की है। मॉस्को में पाकिस्तान के राजदूत मोहम्मद खालिद जमाली ने रूस से तनाव को कम करने में मदद मांगी है। रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव ने भारत और पाकिस्तान से संयम बरतने की अपील की है। 

यह भी पढ़ें:

भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव को लेकर एक्शन में UNSC, आज बंद कमरे में होगी अहम बैठक

ईरान ने दिखाई ताकत, अब ठोस ईंधन वाली बेहद खतरनाक बैलिस्टिक मिसाइल से उठाया पर्दा

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश