मोदी के दौरे से पहले दहला बेल्जियम
90 मिनट के अंतराल में 3 बड़े धमाके हुए और बेलजियम की राजधानी ब्रसेल्स दहल उठी। बता दें कि एक हफ्ते बाद पीएम नरेंद्र मोदी इसी ब्रसेल्स के दौरे पर जाने वाले हैं। यूरोपियन यूनियन की एक बड़ी समिट होने वाली है और इस कार्यक्रम से पहले ही आतंकियों ने ब्रसेल्स को दहला दिया।
ब्रसेल्स हमले की जिम्मेदारी आईएसआईएस ने ले ली है। रशिया टुडे के हवाले से खबर है कि बेल्जियम की राजधानी ब्रसेल्स में हुए हमले की जिम्मेदारी आतंकी संगठन आईएसआईएस यानी इस्लामिक स्टेट ऑफ इराक एंड सीरिया ने ली है। बताया जा रहा है कि ये हमला पेरिस हमले के मास्टरमाइंड अब्देसलाम के पकड़े जाने के विरोध में हुआ है। अब्देसलाम को पुलिस ने बेल्जियम से ही पकड़ा था।