PTI
Published : Sep 13, 2015 08:39 pm IST, Updated : Sep 16, 2015 10:37 am IST
वाशिंगटन: अमेरिका में एक मॉल के पास निर्माण के लिए रास्ता साफ करने के दौरान एक पुरातात्विक सर्वेक्षण में कम से कम 10,000 साल पहले के हजारों पत्थर के औजार मिले हैं। पुरातत्ववेत्ता रोबर्ट कोप्पेरल ने
अमेरिका में मिले 10,000 साल पुराने पत्थर के औज़ार
वाशिंगटन: अमेरिका में एक मॉल के पास निर्माण के लिए रास्ता साफ करने के दौरान एक पुरातात्विक सर्वेक्षण में कम से कम 10,000 साल पहले के हजारों पत्थर के औजार मिले हैं। पुरातत्ववेत्ता रोबर्ट कोप्पेरल ने कहा कि वे लोग बहुत चकित थे।
उन्होंने कहा कि पुगेट साउंड लोलैंड में पत्थर के औजारों का यह सबसे पुरातात्विक स्थल है। सिएटल टाइम्स ने खबर दी है कि दल को 4,000 से ज्यादा पत्थर के औजार मिले हैं। इन्हें क्षेत्र में पहले रहने वालों ने कम से कम 10,000 साल पहले बनाया था।
एक औजार पर किए गए रासायनिक विश्लेषण से उस भोजन का पता लगा है जो वो खाते थे। उनमें जंगली भैसा, हिरण, भालू, भेड़ और सालमन (एक प्रकार की मछली) शामिल हैं।