1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अमेरिका
  4. पेरू: सड़क दुर्घटना में 15 की मौत, 9 घायल

पेरू: सड़क दुर्घटना में 15 की मौत, 9 घायल

पश्चिमोत्तर पेरू के ला लिबरेटेड क्षेत्र में गुरुवार को तीन वाहनों की टक्कर में लगभग 15 लोगों की मौत हो गई जबकि नौ घायल हो गए। स्थानीय मीडिया ने बताया कि एक यात्री मिनी बस में आग लगने के कारण अधिकांश लोगों की जलने से मौत हुई।

peru- India TV Hindi
peru

लीमा: पश्चिमोत्तर पेरू के ला लिबरेटेड क्षेत्र में गुरुवार को तीन वाहनों की टक्कर में लगभग 15 लोगों की मौत हो गई जबकि नौ घायल हो गए। स्थानीय मीडिया ने बताया कि एक यात्री मिनी बस में आग लगने के कारण अधिकांश लोगों की जलने से मौत हुई।

ये भी पढ़े-

पेरूवियन हाईवे पुलिस ने कहा कि इस दुर्घटना में एक मोटरसाइकिल और एक ट्रेलर ट्रक भी शामिल था, जो स्कूली सामान लेकर जा रहा था।

क्षेत्रीय पुलिस प्रमुख सोरेंजो ग्रानाडोस ने 'रेडियो प्रोग्रामास डेल पेरू' (आरपीपी) न्यूज नेटवर्क को बताया, "आग लगने से मिनी बस के अंदर पड़े शव जल गए।"

घायलों को पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Latest World News