इस्लामाबाद: पाकिस्तान के लाहौर में बम धमाके की खबरें आ रही है। यह बम धमाका डिफेंस, वाई ब्लॉक के एक रेस्तरां में हुआ। मीडिया सूत्रों के मुताबिक इस धमाके में 8 लोगों की मौत हो गई, जबकि 15 से अधिक लोग घायल हो गए हैं। धमाका किस प्रकार हुआ इस बात का अभी तक पता नहीं चल पाया है।
- क्वींसलैंड विश्वविद्यालय आईआईटी मद्रास के साथ करेगा अप्लाइड रिसर्च
- बाहर से आए हुए लोगों का देश है अमेरिका: नाडेला
पंजाब सरकार का कहना है कि यह धमाका जेनरेटर में हुआ था। धमाके के तुरंत बाद ही राहत टीम समय पर पहुंची। धमाका एक रेस्तरां के भीतर हुआ जिससे आस-पास की इमारतों को भी अच्छा-खासा नुकसान हुआ है। अब पूरे इलाके को सील कर दिया गया है और फोरेंसिक विभाग की टीमें मौके पर पहुंच गई हैं। पंजाब के कानून मंत्री ने कहा है कि ‘बिल्डिंग को निशाना बनाने की कोई वजह नहीं थी। मुझे बताया गया है कि प्लाजा का अभी तक उद्घाटन भी नहीं हुआ था।”