1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अमेरिका
  4. बेटी, पिता के मिलन में फेसबुक बना मददगार

बेटी, पिता के मिलन में फेसबुक बना मददगार

न्यूयार्क: सिएटल में रह रही एक महिला बरसों से बिछड़े अपने पिता से फेसबुक के जरिए फिर से मिलने में कामयाब हुई है। डब्ल्यूडब्ल्यूडब्ल्यू डॉट किरोटीवी डॉट कॉम की रिपोर्ट के अनुसार, टीना गोम्स ने

बेटी, पिता के मिलन में...- India TV Hindi
बेटी, पिता के मिलन में फेसबुक बना मददगार

न्यूयार्क: सिएटल में रह रही एक महिला बरसों से बिछड़े अपने पिता से फेसबुक के जरिए फिर से मिलने में कामयाब हुई है। डब्ल्यूडब्ल्यूडब्ल्यू डॉट किरोटीवी डॉट कॉम की रिपोर्ट के अनुसार, टीना गोम्स ने अपनी एक तस्वीर फेसबुक पर साझा कर लोगों से कहा कि वह इस फोटो को साझा कर उसके पिता को ढूंढ़ने में मदद करें। इसके बाद एक व्यक्ति ने उससे संपर्क किया। उस व्यक्ति ने कहा कि उसे लगता है कि वह टीना का जैविक पिता है।

टीना ने 11 जुलाई को फेसबुक पर एक पोस्ट साझा किया कि वह उस व्यक्ति के साथ पितृत्व की जांच के लिए वैंकुवर जा रही हैं। पितृत्व जांच के बाद यह बात साफ हो गई कि टीना से संपर्क करने वाला रिक कैस्टालोन्स नामक व्यक्ति टीना का असली पिता है।

अगली स्लाइड में देखें और तस्वीरें

Latest World News