गोम्स ने कहा, "उन्होंने कहा, 'तुम्हें पता है कि मैं तुम्हारी मां मेरी जहन में है, वह बहुत सुंदर थी और मैं बिल्कुल चकित हूं। मैं उत्साहित हूं'।" टीना को पितृत्व जांच की रपट 22 जुलाई को मिली। उसके बाद टीना ने फेसबुक पर लिखा, "मुझे परिणाम मिल गया है। 99.99998 प्रतिशत असली खुशी के आंसू मेरे जीवन की खोई हुई चीज ढूंढ़ने का सफर खत्म हुआ और अब एक नई शुरुआत।" रिक कैस्टालोन्स और गोम्स की मां एलेस 1977 में कैलिफोर्निया के लोदी में मिले थे।गोम्ज के अनुसार वे दोनों दो महीने साथ रहे और उसके बाद गोम्ज के पिता सिएटल चले गए। टीना गोम्ज ने उन सभी लोगों को धन्यवाद दिया जिन्होंने उनकी कहानी को फेसबुक पर साझा कर उनके पिता को ढूंढ़ने में उनकी मदद की।
Latest World News