संयुक्त राष्ट्र: भारत ने उन देशों की कड़ी आलोचना की है, जिनकी इच्छित नीतियों के कारण आतंकवादियों को शस्त्र उपलब्ध हो रहे हैं और इसके साथ ही इसने छोटे हथियारों के अवैध व्यापार पर रोक लगाने के लिए आपूर्तिकर्ता के खिलाफ कठोर अंतर्राष्ट्रीय कदम उठाने की मांग की है।
संयुक्त राष्ट्र में भारत के स्थायी प्रतिनिधि अशोक कुमार मुखर्जी ने बुधवार को सुरक्षा परिषद में छोटे हथियारों के अवैध व्यापार से संबंधित चर्चा के दौरान कहा, "इन हथियारों का सरलता से बड़ी संख्या में उपलब्ध होना और कुछ देशों के कारण सरलता से इस तक पहुंच बनाना, इच्छित नीति रही है, जो कि आतंकवाद में वृद्धि की मुख्य वजह है।"
उन्होंने कहा कि भारत सीमा पार से होने वाले आतंकवाद से प्रभावित देश है। मुखर्जी ने कहा, "अंतर्राष्ट्रीय सहयोग का मुख्य केंद्र आपूर्ति की तरफ भी समान रूप से होना चाहिए।"
Latest World News