हालांकि डोनाल्ड का विरोध अजीबो-गरीब तरीके से सामने दिखा, जब 130 महिलाओं ने एक फोटोग्राफर, स्पेंसर ट्यूनिक के फोटो शूट में नग्न प्रदर्शन किया और कहा कि ट्रंप व्हाइट हाउस के लिए उपयुक्त नहीं है।
ट्यूनिक ऐसे शूट्स के लिए जाने जाते हैं, लेकिन खुद ही कहते हैं यह राजनीतिक है और पहली बार ऐसा कर रहे हैं जो उनकी मजबूरी है क्योंकि ट्रम्प ने महिलाओं और अल्पसंख्यकों के लिए जो भाषा प्रयोग की है वो कदापि उचित और भरोसे के लायक नहीं कही जा सकती। संभव है कि ट्रम्प को और भी दूसरे विरोध सहने पड़ें।
बहरहाल, इसमें कोई दो राय नहीं कि हिलेरी क्लिंटन पूरी दुनिया में सम्मान के साथ देखी जाती हैं, वहां की सरकारें भी सम्मान करती हैं बल्कि वो लोग भी बहुत सम्मान करते हैं जिनके हितों के लिए वो संघर्ष करती हैं। भारत, पाकिस्तान, बंगलादेश, ब्रिटेन, जर्मनी सहित कई देशों की बागडोर, महिलाओं के हाथों में आने के बाद अब अमेरिका को यह मौका पहली बार मिला है, बस देखना है तो हिलेरी क्लिंटन की कामयाबी।
Latest World News