कैसे फैलता है एचआईवी
- एचआईवी का संक्रमण बिना कंडोम के साथ सेक्स करने से होता है। इंग्लैंड के पब्लिक हेल्थ विभाग के डेटा के मुताबिक एचआईवी से पीड़ित 95 फीसदी लोग सेक्स के दौरान इसके संक्रमण की चपेट में आए।
- अगर किसी मां को एचआईवी पाजिटिव संक्रमण है तो उसके पेट में पलने वाले बच्चे के भी संक्रमित होने की संभावना रहती है। वहीं ऐसी मां अगर बच्चे को अपना दूध पिलाती है, तो ब्रेस्ट फीडिंग के जरिए भी एचआईवी का संक्रमण बच्चे तक पहुंच सकता है।
- वहीं संक्रमित सुई या इंजेक्शन का इस्तेमाल किसी अन्य मरीज के उपचार में हुआ हो तो भी संक्रमण फैल सकता है।
- एचआईवी संक्रमित व्यक्ति के पसीने और यूरीन के संपर्क में आने से एचआईवी नहीं होता है।
क्या होता है एचआईवी और ये एड्स से कितना अलग है
Latest World News