1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अमेरिका
  4. HIV नहीं होता AIDS: जाने इससे जुड़ी हर एक जरूरी बात

HIV नहीं होता AIDS: जाने इससे जुड़ी हर एक जरूरी बात

न्यूयॉर्क: हॉलीवुड स्टार और टीवी कलाकार चार्ली शीन के इस खुलासे के बाद हंगामा मचा हुआ है कि वो एचआईवी पाजिटिव हैं। टू एंड अ हाफ मैन के अभिनेता चार्ली शीन ने आज अपने एचआईवी

क्या होता है एचआईवी

एचआईवी का पूरा नाम है ह्यूमन इम्यूनोडिफिसिएंसी वायरस है। यह हमारे इम्यून सिस्टम पर सीधा हमला करता है और बीमारियों से लड़ने की हमारी क्षमता को कम कर देता है। सीधे तौर पर इसका कोई सटीक इलाज नहीं है लेकिन कुछ उपचार अवश्य हैं जिनके जरिए एचआईवी पीड़ित व्यक्ति भी स्वस्थ्य जीवन जी सकता है। एचआईवी इन्फेक्शन की चरम सीमा यानी अंतिम पायदान को एड्स कहते हैं। यह वह स्थिति होती है जब आपका शरीर प्राणघातक इन्फेक्शन से लड़ने की स्थिति में नहीं रह जाता है। अगर एचआईवी का पता शुरुआती दिनों में चल जाता है तो रोगी के एचआईवी को एड्स की स्थिति तक पहुंचने से रोका जा सकता है। यह वायरस शरीर के बाहर जिंदा नहीं रह पाता है।

एचआईवी वायरस से कैसे बचें

  • एचआईवी वायरस से बचने का सबसे बेहतर इलाज यह है कि आप सेक्स के दौरान कंडोम का इस्तेमाल करें।
  • अगर आप ड्रग के लती हैं तो किसी दूसरे व्यक्ति की नीडल या का इस्तेमाल न करें।
  • सही समय पर आपको एचाईवी का पता चल जाना आपके पार्टनर के लिए बेहतर हो सकता है।  

Latest World News