A
  1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अमेरिका
  4. मुस्लिम महिला विमान यात्री को बंद डाइट कोक देने से किया इंकार

मुस्लिम महिला विमान यात्री को बंद डाइट कोक देने से किया इंकार

यूनाईटेड एयरलाइंस विमान में  एक मु्स्लिम महिला यात्री को बंद डाइट कोक देने से सिर्फ़ इसलिए इंकार कर दिया गया क्योंकि फ़्लाइट अटेंडेंट को डर था कि कहीं वो इसका हथियार की तरह इस्तेमाल न

क्यूं मुस्लिम महिला...- India TV Hindi
क्यूं मुस्लिम महिला विमान यात्री को बंद डाइट कोक नहीं मिली

यूनाईटेड एयरलाइंस विमान में  एक मु्स्लिम महिला यात्री को बंद डाइट कोक देने से सिर्फ़ इसलिए इंकार कर दिया गया क्योंकि फ़्लाइट अटेंडेंट को डर था कि कहीं वो इसका हथियार की तरह इस्तेमाल न कर ले।

ताहिरा अहमद नॉर्थवेस्टर्न यूनिवर्सिटी में पादरी है और वह शुक्रवार को एक सम्मेलन में भाग लेने शिकागो से वाशिंग्टन जा रही थी।

डेली मेल के अनुसार ताहिरा एक खुले दिमाग़ की महिला हैं जिनकी ओबामा भी तारीफ कर चुके हैं। उनका कहना है कि उन्हें बंद कोक सिर्फ इसलिए नहीं दी गई क्योंकि वह मुसलमान हैं। इस धटना से उनकी बहुत बेइज़्ज़ती हुई।

उन्होंने कहा कि तोड़ी देर पहले ही एक अन्य यात्री को बंद बीयर दी गई थी।

Latest World News