ताहिरा के साथ धर्म के आधार भेदभाव तो किया ही गया साथ ही जब उन्होंने साथी यात्रियों से मदद मांगी तो उन्हें मुस्लिम विरोधी गालियां सुननी पड़ी।
ताहिरा ने इस घटना का ज़िक्र फेसबुक पर किया। उन्होंने बताया कि कोल्ड ड्रिंक मांगने पर महिला फ्लाइट अटेंडेंट ने उन्हें खुली केन दे दी। जब उन्होंने बंद केन की मांग की तो उनसे कहा गया कि उन्हें बंद केन नहीं दी जा सकती क्योंकि वह इससे दूसरे यात्रियों पर हमला कर सकती हैं।
फ्लाइट अटेंडेंट के ये कहने पर कि उन्हें बंद केन देने की इजाज़त नहीं है ताहिरा ने कहा कि अभी आपने एक यात्री को बीयर की बंद केन दी, फ्लाइट अटेंडेंट ने केन खोली और कहा 'ताकि आप इसका इस्तेमाल हथियार के रुप में न कर सको।'
ताहिरा ने कहा कि वह ये बात सुनकर दंग रह गईं और उन्होंने दूसरे यात्रियों से मदद मांगी लेकिन मिली गालियां।
उन्होंने कहा एक यात्री ने तो उन्हें बहुत ही बुरा भला कहा।
Latest World News