1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अमेरिका
  4. अमेरिकी अखबार ने कहा- मोदी से ओबामा की जैसी दोस्ती है, ऐसी किसी से नहीं

अमेरिकी अखबार ने कहा- मोदी से ओबामा की जैसी दोस्ती है, ऐसी किसी से नहीं

न्यूयॉर्क टाइम्स की रिपोर्ट में इन दोनों के बीच जुड़ाव को एक 'अविश्वसनीय दोस्ती' करार दिया गया है।

Narendra Modi and Barack Obama on Chai Pe Charcha- India TV Hindi
Narendra Modi and Barack Obama on Chai Pe Charcha

वाशिंगटन: राष्ट्रपति बराक ओबामा भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ह्वाइट हाउस में दूसरी बार मेजबानी की तैयारी कर रहे हैं, जैसे कई वर्ष बाद वह ऐसा कर रहे हैं। न्यूयॉर्क टाइम्स की रिपोर्ट में इन दोनों के बीच जुड़ाव को एक 'अविश्वसनीय दोस्ती' करार दिया गया है।

ओबामा की ऐसी दोस्ती किसी से नहीं

भारतीय प्रधानमंत्री मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति ओबामा के बीच 7वीं बैठक से पहले न्यूयॉर्क टाइम्स ने लिखा है, "ओबामा की मोदी के साथ जैसी दोस्ती है, वैसी अविश्वसनीय दोस्ती उनकी दुनिया के अन्य नेताओं के साथ बहुत कम है।"

रिपोर्ट में कहा गया है कि दुनिया के दो सबसे बड़े लोकतंत्रों को 'सामूहिक कारण ढूंढने के मजबूर करने वाले' कारण हैं। उदाहरण के तौर पर अमेरिका भारत के उदय को ओबामा की तथाकथित 'एशिया नीति की धुरी' और चीन की वैश्विक आर्थिक एवं सैन्य महाशक्ति बनने की महत्वाकांक्षा के जवाब के लिए एक क्षेत्रीय महाशक्ति के रूप में प्रोत्साहित कर रहा है। अखबार के अनुसार, भारत के लिए अमेरिकी जुड़ाव अमेरिकी कंपनियों के निवेश से अपनी अर्थव्यवस्था को रफ्तार देने की जरूरत है। लेकिन मोदी और ओबामा के बीच रिश्ता फिर भी 'अविश्वसनीय' है।

Latest World News